{"_id":"6207d05c77c80c4b941893a4","slug":"participate-in-the-election-festival-by-voting-prof-mahavir-haridwar-news-drn4039409192","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी महोत्सव में मतदान कर करें भागीदारी: प्रो महावीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी महोत्सव में मतदान कर करें भागीदारी: प्रो महावीर
विज्ञापन
महर्षि दयानंद की 198वीं जयंती पर मतदाता जागरूकता रैली निकालते पतंजलि विश्वविद्यालय के कर्मचारी ।
- फोटो : HARIDWAR
महर्षि दयानंद की 198वीं जयंती पर पतंजलि विश्वविद्यालय के तत्वाधान में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली पतंजलि विवि परिसर से शुरू होकर शांतरशाह गांव से होते हुए पतंजलि विवि पहुंचकर संपन्न हुई।
प्रति कुलपति प्रो. महावीर ने कहा कि कई नए नौजवान युवक-युवतियां इस महोत्सव में पहली बार हिस्सा लेने जा रहे हैं। चुनावी महोत्सव में मतदान कर अपनी आहुति देशहित में समर्पित करें। कई मतदाता ऐसे भी हैं जो यह सोचकर मतदान नहीं करते कि एक वोट से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। प्रो. महावीर ने कहा कि एक-एक वोट कीमती है जो नेताओं की हार-जीत तय करता है। छात्र-छात्राओं ने बैनर, पोस्टर, स्लोगनों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया। चंद्रमोहन एवं सिमरन ने मतदाताओं को गीत गाकर प्रोत्साहित किया। इस दौरान प्रो. केएन एस यादव, डीन एकेडमिक एंड रिसर्च डॉ. वीके कटियार, परीक्षा नियंत्रक वीसी पांडेय, डॉ. निर्विकार मौजूद रहे।
हरकी पैड़ी पर सामूहिक यज्ञ एवं सूर्य नमस्कार
आयुष मंत्रालय केंद्र सरकार ने अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रमुख राष्ट्रीय स्तर के योग संस्थानों पतंजलि योगपीठ, क्रीड़ा भारती नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन, गीता परिवार एवं हार्ट फुलनेस संस्थान के लाखों योग साधकों ने 100 करोड़ से अधिक सूर्य-नमस्कार कर विश्व रिकॉर्ड बनाने के कार्य को गति दी। संपूर्ण भारत एवं विश्व में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार 20 फरवरी तक करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
महर्षि दयानंद सरस्वती की 198वीं जन्म जयंती पर पतंजलि योगपीठ की भारत स्वाभिमान जिला इकाई हरिद्वार ने पवित्र पावनी मां गंगा का पावन तट ‘हरकी पैड़ी’ पर सामूहिक यज्ञ एवं सूर्य नमस्कार किया। मुख्य केंद्रीय प्रभारी राकेश ने बताया कि कि आज ऐतिहासिक दिन है। आज से 198 वर्ष पूर्व ऐसे महान व्यक्तित्व वाले व्यक्ति का जन्म हुआ था जिन्होंने देश को स्वराज का मार्ग दिखाया। इस दौरान स्वामी विप्रदेश, स्वामी तीर्थदेव, आचार्य अभिषेक, वरिष्ठ सेवाव्रती, विनोद, प्रवीण आर्य, प्रभात आर्य, राहुल, सोहनवीर राणा, रवि जोशी, जगदीशलाल पाहवा आदि मौजूद थे। संवाद