फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Participants gave cultural performances, featuring a 'Dandiya Queen' segment, a ramp walk, and fun games.

Haridwar News: डांडिया क्वीन, रैंप वॉक और फनी गेम के साथ प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं

Mon, 19 Oct 2026 07:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
Participants gave cultural performances, featuring a 'Dandiya Queen' segment, a ramp walk, and fun games.
- वैश्य बंधु समाज महिला विंग ने किया डांडिया महोत्सव- महिला विंग के कार्यक्रम में वसुधैव कुटुंब शामिल हुआ
विज्ञापन

वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार की महिला विंग और वसुधैव कुटुंब ने शंकर आश्रम स्थित एक होटल में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर डांडिया क्वीन, रैंप वॉक और फनी गेम के साथ प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मेयर किरण जैसल ने सभी को नवरात्रों और दशहरे की शुभकामनाएं दीं।

मेयर ने कहा कि महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। उन्होंने बताया कि मां दुर्गा की आराधना से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। जैसल के अनुसार, डांडिया मां दुर्गा की आराधना को समर्पित एक सांस्कृतिक प्रस्तुति है। महिला विंग की संयोजक पिंकी अग्रवाल और नीति मेहता ने कहा कि नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र उत्साह और ऊर्जा के प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए महिलाएं डांडिया प्रस्तुत करती हैं। रेनू अरोरा और सोनिया अरोड़ा ने कहा कि शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना और पूजन से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
विज्ञापन

महिला विंग महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा अपने हाथों से तैयार सामान के स्टॉल भी लगाए गए। वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र के संस्थापक अध्यक्ष अशोक अग्रवाल और चिराग अरोड़ा ने कहा कि महिला सशक्त होंगी तो समाज मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डांडिया क्वीन, रैंप वॉक और फनी गेम में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस महोत्सव में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। इनमें ज्योति अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, तोशी अग्रवाल, शोभना, रुचि मेहता, संध्या अग्रवाल, पारुल जैन, सोनल मित्तल, दीक्षा मेहता, मीनाक्षी, नीति मेहता, पूजा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, शिप्रा अग्रवाल, सलोनी, प्रियंका जैन, रीना मित्तल, रेखा गुप्ता, आकांक्षा, आंचल मेहता, पारुल मित्तल, पूजा जैन, पूनम गुप्ता, रेखा, सपना गुप्ता, निधि अग्रवाल, सोनिया अरोड़ा और रेनू अरोरा प्रमुख थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed