कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा की तैयारियों को लेकर फिराडियान धर्मशाला ज्वालापुर में हुई बैठक में कांग्रेस प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल ने कहा कि यात्रा 18 सितंबर सुबह 10 बजे हरकी पैड़ी से प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में शुरू होगी। जिसमें प्रदेश के सभी बड़े नेता शामिल होंगे।
बुधवार को हुई बैठक में प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल ने कहा कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा प्रदेश में सत्ता परिवर्तन करने का काम करेगी। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार यात्रा के प्रथम चरण कुमाऊं में जनता का अपार समर्थन मिला है, उससे भी ज्यादा दूसरे चरण की हरिद्वार में होने जा रही यात्रा को मिलेगा। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए सभाओं का आयोजन भी होगा। महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का संदेश पूरे भारत में जाएगा। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ हो रही परिवर्तन यात्रा उत्तराखंड की जनता का भविष्य तय करेगी। इस मौके पर हाजी नईम कुरैशी, जटाशंकर प्रदीप चौधरी, मकबूल कुरैशी, रवि बहादुर, चौधरी बलजीत सिंह, महेश प्रताप राणा, राजवीर सिंह चौहान, संजीव चौधरी, यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, बीएस तेजियान आदि मौजूद रहे।