फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Pangolin's important contribution in saving the forest

जंगल बचाने में पैंगोलिन का अहम योगदान

Sat, 19 Feb 2022 10:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 10:25 PM IST
विज्ञापन
Pangolin's important contribution in saving the forest
विश्व पैंगोलिन दिवस पर लोगों से पैंगोलिन बचाने का आह्वान किया। कहा कि जंगल बचाने में पैंगोलिन का अहम योगदान है।
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज के रानीपुर गेट पर शनिवार को विश्व पैंगोलिन दिवस पर दिल्ली से पहुंचे वन्य जीव विशेषज्ञ प्रभात मेहता ने कहा कि पैंगोलिन का जंगल को दीमक से सुरक्षित रखने में बेहद योगदान है। पैैंगोलिन चींटी और दीमक ही खाता है। जिससे दीमक जंगल में ज्यादा फैल नहीं पाती है। लेकिन आज पैंगोलिन की संख्या कम हो रही है। जो बड़ा ही चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर पैंगोलिन के शिकार को रोकना होगा।

रेंजर विजय कुमार सैनी ने कहा कि पैंगोलिन को साधारण भाषा में सांप जैसी आकृति होने की वजह से सल्लू सांप भी कहा जाता है। कुछ लोग इस जीव को चींटीखोर भी कहते हैं। ये जीव उन संकटग्रस्त जीवों की प्रजाति में शामिल है। जिनकी संख्या दिनों-दिन घटती जा रही है। ये एक बेहद सीधा जीव है जो किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता है। पैंगोलिन मुख्य रूप से उत्तराखंड में पाए जाते हैं। ये जलीय स्रोतों के आसपास जमीन में बिल बनाकर रहते हैं। ये ज्यादातर एकाकी जीवन जीते हैं। सामाजिक संस्था के आदित्य शर्मा ने कहा कि पैंगोलिन जीव की प्रजाति के मिट रहे अस्तित्व को बचाना है। इस मौके पर वन दारोगा समुंदर सिंह, अमरपाल सिंह, फरमान अली, रूपा शर्मा, ईको विकास समिति अध्यक्ष अमरनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed