फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Panchayati Raj, Digital India, credit of women empowerment to Rajiv Gandhi: Paliwal

पंचायती राज, डिजीटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण का श्रेय राजीव गांधी को: पालीवाल

Fri, 21 Aug 2020 02:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
Panchayati Raj, Digital India, credit of women empowerment to Rajiv Gandhi: Paliwal
कनखल में मेयर कैंप कार्यालय पर भारत रत्न स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर श्रदृधां - फोटो : HARIDWAR
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के 76 वां जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्व. राजीव गांधी की बदौलत देश में पंचायती राज और डिजीटल इंडिया का सपना साकार हो सका है। टेलीविजन, कंप्यूटर क्रांति और महिला सशक्तिकरण का श्रेय भी राजीव गांधी को जाता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कनखल में मेयर के कैंप कार्यालय पर महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर आयोजित विचार गोष्ठी में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल ने कहा कि राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री बने उस समय उनका राजनीति से दूर दूर तक कोई रिश्ता नहीं था। परंतु विषम परिस्थितियों में प्रधानमंत्री बनने के बाद कुछ ही समय में उन्होंने देश को अग्रणी श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया था। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि उस समय भी विपक्ष नाम का संसद में कोई दल नहीं था, लेकिन राजीव गांधी ने सभी पार्टियों के सांसदों से सलाह लेकर कार्य करते थे। आज संसद में विपक्ष को नगण्य कर दिया गया। उनकी कोई अहमियत नहीं रह गई। संसद की गरिमा तार-तार कर दी गई। बाबा भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए कानूनों को नकार कर अपने कानून बनाकर दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने अपने समय में संविधान के 73 वें और 74 वें धारा का संशोधन करके बहुत बड़ी उपलब्धि कायम की थी। इस मौके पर प्रदेश महासचिव सतीश कुमार, पूर्व विधायक रामयश सिंह, महिला जिलाध्यक्ष बिमला पांडे, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रहमचारी, ओपी चौहान, चौधरी बलजीत सिंह, राजीव चौधरी, सतीश दाबड़े, यशवंत सैनी, नितिन तेश्वर, विशाल राठौर, रवि बहादुर, रवि कश्यप, बीएस तेजियान, अशोक शर्मा, शुभम अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह, अंजू द्विवेदी, सविता सिंह, सुनील कड़च्छ, पार्षद तहसीन अंसारी, नितिन तेश्वर, अनिल भास्कर, आकाश भाटी, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक कांग्रेस ने किया पौधरोपण
हरिद्वार। युवक कांग्रेस ने सद्भावना दिवस के रुप में मनाते हुए पौध वितरण और पौधरोपण किया। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि बहादुर और पीसीसी सदस्य अनिल भास्कर के नेतृत्व में कनखल के सतीकुंड पार्क में पीपल, नीम, तुलसी, फाइकस आदि के पौधे रोपे गए। दूसरी तरफ हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। इस मौके पर नजाकत चेची, इरफान चेची, इरशाद चोपड़ा, अकरम चेची गुर्जर आदि मौजूद रहे। युवक कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता तुषार कपिल के नेतृत्व में उत्तरी हरिद्वार में राधाकृष्ण धाम पार्क में पौधरोपण कर राजीव गांधी जयंती मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed