{"_id":"5da4c1a48ebc3e93cd66c2cc","slug":"our-indian-culture-is-also-worshiped-abroad-shrimant-narendra-giri-haridwar-news-drn322854957","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारी भारतीय संस्कृति को विदेशों में भी पूजा जाता है: श्रीमहंत नरेंद्र गिरि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारी भारतीय संस्कृति को विदेशों में भी पूजा जाता है: श्रीमहंत नरेंद्र गिरि
विज्ञापन
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि 2021 के कुंभ मेले में करोड़ों श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाकर अपना जीवन सफल बनाते हैं। भगवान की भक्ति मे लीन होकर विश्व मे शांति व्याप्त रहे ऐसी कामना ईश्वर से करते है।
सनातन हिंदूवाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अमित वालिया ने सोमवार को श्रीमहंत नरेंद्र गिरि से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि गंगा को प्रदूषणमुक्त रखना हम सभी का कर्त्तव्य है। श्रीपंचायती निर्मोही अणी अखाड़े के परमाध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्र दास ने बैरागी संतों को 2021 के कुंभ मेले मे उनकी मूल सुविधाओं को लेकर श्रीमहंत नरेंद्र गिरि से भेंट वार्ता की। श्रीमहंत राजेंद्र दास ने बताया कि कुंभ मेले मे बैरागी संतों को अधिक से अधिक सुख सुविधा मिलनी चाहिए और बैरागी कैंप में जिन लोगों ने अवैध कब्जे किए हैं। उनको कुंभ मेला अधिकारी और एसएसपी तुरतं हटवाएं ताकि कुंभ मेले मे सभी संत अपने शिविर लगाकर अपने भक्तो के लोकल्याण के लिए कामना कर सकें। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति को विदेशों में भी पूजा जाता है और भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर विदेशी नागरिक भी इसे अपना रहे हैं। श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े मे सोमवार सुबह कई संत महंतों और सामाजिक कार्यकर्ताओ से भेंट की। उन्होंने 2021 में आने वाले कुंभ मेले को सकुशल संपन्न कराने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर श्रीमहंत रविंद्रपुरी, महंत धर्मराज भारती, महंत लखन गिरि, श्री महंत राजेंद्र दास, स्वामी आशुतोषपुरी, स्वामी रघुवन आदि मौजूद रहे।