फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Oscar winner Will Smith has a strong connection with Haridwar

ऑस्कर अवार्ड विजेता विल स्मिथ का हरिद्वार में अटूट रिश्ता .

Tue, 29 Mar 2022 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Oscar winner Will Smith has a strong connection with Haridwar
हरिहर आश्रम में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करते हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ। फाइल फोटो - फोटो : HARIDWAR
हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ को ऑस्कर मिलने पर दुनियाभर के प्रशंसक खासे उत्साहित हैं। विल स्मिथ का हरिद्वार से करीबी जुड़ाव रहा है। वे धार्मिक परंपराओं और ज्योतिष विद्या पर अटूट विश्वास रखते हैं। उनका यही विश्वास 2018 में उनको हरिद्वार खींचकर ले आया। स्मिथ ने हरिहर आश्रम में रुद्राभिषेक और मां गंगा का पूजन किया। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डा. प्रतीक मिश्रपुरी से खुद की जन्म कुंडली भी बनवाई। विल की हस्तरेखा और कुंडली देखकर ज्योतिषाचार्य डा. प्रतीक मिश्रपुरी ने 2022 में उनको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिलने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ के दुनियाभर में चाहने वाले हैं। हॉलीवुड अभिनेता सल्वेस्टर एंड निकोल किडमैन के सुझाव पर विल स्मिथ हरिद्वार पहुंचे थे। सल्वेस्टर ने अपने बेटे के निधन पर उसकी आत्मा की शांति के लिए 2014 में हरिद्वार में पिंडदान करवाया था। इसके बाद से सल्वेस्टर और निकोल किडमैन का हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य डा. प्रतीक मिश्रपुरी से गहरा नाता जुड़ गया। डा. मिश्रपुरी उनसे मिलने कैलिफोर्निया भी गए थे।
विज्ञापन

डॉ. मिश्रपुरी का कहना है कि विल स्मिथ ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार पूजा करवाना चाहते थे। 2018 में वह हरिद्वार आए और कनखल स्थित हरिहर आश्रम में विशेष अनुष्ठान कराया। गंगा आरती में भी शामिल हुए। इसके बाद स्मिथ ने अपना फिल्मी करियर जानने के लिए हस्तरेखा दिखाई और जन्म कुंडली भी बनवाई। ज्योतिषाचार्य प्रतीक मिश्रपुरी बताते हैं कि उनकी कुंडली में उस वक्त शुक्र की युति तुला राशि के अंदर थी। मंगल बहुत ज्यादा प्रबल था। तभी विल स्मिथ को 2022 में अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलने की बात बताई थी। डा. मिश्रपुरी बताते हैं उसके बाद विल स्मिथ से उनकी लगातार बातचीत होती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed