{"_id":"6ac2467b0357880e5401be81","slug":"only-self-reliant-youth-will-build-a-glorious-nation-mittal-haridwar-news-c-35-1-hrd1020-154901-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षित व आत्मनिर्भर युवा ही करेंगे गौरवशाली राष्ट्र का निर्माण : मित्तल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षित व आत्मनिर्भर युवा ही करेंगे गौरवशाली राष्ट्र का निर्माण : मित्तल
विज्ञापन
अग्रवाल संगठन की दो दिवसीय बैठक संपन्न, समाज विस्तार पर मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
सप्तऋषि। हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग पर स्थित अखंड दया धाम में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का संपन्न हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल सहित सभी पदाधिकारियों ने महाराज अग्रसेन के समक्ष दीप प्रज्वलित कर बैठक शुरू की। देश के कोने-कोने से आए पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार और उसे धरातल पर मजबूत करने के लिए अपने विचार और रणनीतियां साझा कीं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल ने संगठित, शिक्षित, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली समाज के निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे युवा राष्ट्र निर्माण में गौरवशाली भूमिका का निर्वहन करेंगे। राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारुका ने पदाधिकारियों में नई ऊर्जा भरते हुए सेवा, संस्कार और समर्पण के लिए राष्ट्रीय अभियान चलाने का आह्वान किया। चेयरमैन प्रदीप मित्तल ने कहा कि अग्रवाल समाज सनातन परंपराओं के संरक्षण और उन्हें निभाने के लिए सदैव तत्पर रहता है।
भाजपा ऋषिकेश के कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने बहन-बेटियों को लव जिहाद से बचाने के लिए घर से ही पहली शिक्षा देने की बात कही। डॉ. विशाल गर्ग ने महाराज अग्रसेन के आदर्शों पर आधारित एक संगठित, सशक्त, समृद्ध एवं संस्कारित समाज के निर्माण का लक्ष्य बताया। कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र सिंघल और संजय गुप्ता ने शिक्षा, सेवा, उद्योग, सामाजिक नेतृत्व और राजनीतिक सहभागिता में सभी को अपने दायित्व निभाने के लिए तैयार रहने को कहा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय संयोजक महिला प्रकोष्ठ संगीता गर्ग ने महिला सशक्तीकरण पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि संगठन महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए इस पर विशेष कार्य कर रहा है। बैठक के दूसरे दिन समाज कल्याण और आगामी कार्ययोजनाओं पर भी गंभीर मंथन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य योगेंद्र गोयल, विपिन राम अग्रवाल, अजय गुप्ता, आर एन गुप्ता, रमेश गर्ग, राजेश गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।