फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Only BJP has welcomed the election of coordinators

चुनाव संयोजकों का भाजपाइयों ने किया स्वागत

Mon, 29 Aug 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Mon, 29 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
 कई साल से सडक़ और नालियां नहीं बनाए जाने  से परेशान सुभाषनगर तथा त्रिमूर्तिनगर के लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गुस्साए लोगों ने त्रिमूर्तिनगर रोड पर जलभराव के पास ही धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक और सांसद ने चुनाव के दौरान उनकी सभी समस्याएं हल कराने का भरोसा दिलाया था लेकिन उसके बाद कोई सुध नहीं ली। लोगों ने अब आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


 धरना-प्रदर्शन की सूचना पाकर सुभाषनगर में ही रहने वाली महिला कांगेस की प्रदेश उपाध्यक्ष किरण सिंह, पूर्व विधायक अंबरीष कुमार, मुरली मनोहर, अंकित चौहान आदि नेता मौके पर पहुंचे। उन्हें भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ऐसे में दोनों पक्षों में तीखी नोक-झोंक भी हो गई। पूर्व विधायक अंबरीष कुमार और किरण सिंह ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया तथा शीघ्र ही समस्या के निराकरण का भरोसा दिलाया। किरण सिंह ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की अनदेखी से क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है। पालिका के अधिकारी कहते हैं कि यह क्षेत्र उनके इलाके में नहीं आता। उन्होंने कहा कि लोनिवि के एई राजेश शर्मा ने भी क्षेत्र का भ्रमण किया और लोगों को बताया कि यह सड़क  काफी समय से उनके प्रस्ताव में शामिल है।  शासन में स्वीकृति मिलते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में सचिन पांडे, संदीप कुमार, अरविंद कुमार, डॉ. अश्विनी, विक्रांत, संजीव कुमार, हरिस्वरूप गुप्ता में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
विज्ञापन


 सीएम के समाधान पोर्टल ने भी किया निराश
 सुभाषनगर निवासी सचिन पांडे ने बताया कि इस सडक़ के निर्माण की मांग का मुद्दा उन्होंने मुख्यमंत्री हरीश रावत के समाधान पोर्टल पर भी उठाया था। वहां से कार्रवाई होने पर लोनिवि के अधिकारी कई बार दौरा कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहर बरपाता है डेंगू और मलेरिया
 प्रदर्शनकारियों ने बताया कि गंदा पानी सड़क पर जमा रहने से हर साल यहां डेंगू और वायरल, मलेरिया जैसी बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में ले लेती हैं। पिछले साल भी कई लोग बीमारी की चपेट में आ गए थे । अब बीमारियों का मौसम होने के कारण लोग फिर बीमारी से भयभीत हैं।



सडक़ नहीं यहां तालाब में चलते हैं लोग
हरिद्वार। 40 साल पुरानी कालोनी सुभाषनगर के लोग आज भी मूलभूत सविधाओं से वंचित हैं। दो साल पहले तक सीतापुर ग्राम पंचायत का हिस्सा रही इस कालोनी के शिवालिक नगर पालिका में शामिल होने के बाद भी यहां हालात नहीं बदले। सडक़ और नालियां नहीं बनने से सारा गंदा पानी सड़कों पर ही भरा रहता है। ऐसे में कालोनी की अधिकतर गलियां तालाब बन गई हैं। ऐसे में यहां डेंगू और वायरल जैसी बीमारी का खतरा बना हुआ है।  

   सुभाषनगर कालोनी भेल और ज्वालापुर के बीच है। चालीस साल पहले बननी शुरू हुई यह कालोनी अब धीरे-धीरे शहर में बदल गई है। कालोनी में कुछ सड़कें तो बनी हैं लेकिन त्रिमूर्तिनगर समेत ज्यादातर सड़कें तथा नालियां नहीं होने के बारिश में गलियां तालाब बन जाती है। लोगों का कहना है कि बार-बार नेताओं से लेकर अधिकारियों तक से शिकायत की गई, लेकिन कुछ हुआ नहीं। पहले दस साल तक यहां बसपा नेता मोहम्मद शहजाद विधायक रहे और अब साढ़े चार साल से भाजपा के आदेश चौहान विधायक हैं। बावजूद इसके समस्या जस की तस है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed