{"_id":"5890d6254f1c1bd97ee80982","slug":"one-inspector-and-beets-officials-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन दरोगा और बीट अधिकारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन दरोगा और बीट अधिकारी निलंबित
hridwar uttrakhanda india
Updated Tue, 31 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालढांग क्षेत्र के चिड़ियापुर रेंज में खैर के आठ पेड़ कटने के मामले में डीएफओ ने वन दरोगा और बीट अधिकारी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
लालढांग क्षेत्र की चिड़ियापुर रेंज में कोटावाली कंपार्ट नंबर 8 के पास अवैध रूप से खैर के 8 पेड़ कटने का मामला रविवार को समाने आया था। रविवार को वन रेंज चिड़ियापुर की गश्ती टीम जंगल में गश्त कर रही थी, तभी उन्हें कोटावाली कंपार्ट नंबर 8 में खैर के आठ ठूंठ दिखाई दिए। गश्त टीम ने जिसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी चिड़ियापुर राजेंद्र हिंग्वान को थी। जिस पर वन क्षेत्राधिकारी और डीएफओ ने मामले की जांच की थी। जांच में वन दरोगा और बीट अधिकारी की लापरवाही सामने आई थी।
विज्ञापन
मंगलवार को डीएफओ एचके सिंह ने वन दरोगा और वन बीट अधिकारी को लापरवाही का दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। डीएफओर एचके सिंह ने बताया कि कटेबड़ फोरेस्टर माया मोहन कंडवाल और फोरेस्ट गार्ड सुंदर लाल बिल्ज्वान को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन