फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   One arrested for firing at village head on Holi day

Haridwar News: होली वाले दिन ग्राम प्रधान पर फायरिंग करने में एक गिरफ्तार

Tue, 10 Mar 2026 05:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
One arrested for firing at village head on Holi day
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के ग्राम रावली महदूद में होली के दिन ग्राम प्रधान के घर में घुसकर हमला और फिर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिवा गोस्वामी निवासी मुल्की नगर थाना सिडकुल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, होली के दिन चार मार्च को ग्राम प्रधान प्रमोद पाल के रावली महदूद स्थित घर में हमला कर दिया था। 20 से 30 लोगों ने लाठी-डंडों और तलवार से लैस होकर घर में घुसकर प्रधान व उनके परिजनों पर जानलेवा हमला किया था। प्रधान सहित करीब 15 लोग घायल हो गए थे। आरोप था कि तमंचे से भी फायर किया गया था। पुलिस ने इस संबंध में 12 नामजद व अन्य 20 अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि सोमवार को सीसीटीवी फुटेज से एक आरोपी को चिह्नित मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी शिवा गोस्वामी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। इससे पहले आरोपी जतिन उर्फ भारत, राजीव पाल, रोहन सिंह, सागर को जेल भेजा जा चुका है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed