फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   One accused who was running away after stealing from the temple was caught, the other absconding

Haridwar News: मंदिर में चोरी कर भाग रहा एक आरोपी पकड़ा, दूसरा फरार

Tue, 03 Sep 2024 03:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
One accused who was running away after stealing from the temple was caught, the other absconding
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में देर रात में मंदिर में घुसकर चोरी कर भाग रहे एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविवार की रात करीब 11:30 बजे दो युवक पीठ बाजार गोपेश्वर महादेव मंदिर से सामान चोरी कर भाग रहे थे। मंदिर के सेवादारों ने सामान गायब देखकर मोहल्ले में शोर मचा दिया। इसके बाद घर के पास लगे कैमरे से उन्होंने देखा कि दो युवक सामान लेकर भाग रहे हैं। लोगों ने पीछा कर कुछ ही दूरी पर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग निकला। पकड़े गए आरोपी से चोरी का सामान बरामद हुआ। लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसे कोतवाली ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि सौरभ सिखौला पुत्र दुष्यंत सिखौला मोहल्ला झाड़ान पीठ बाजार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी तौफीक पुत्र यामीन निवासी मोहल्ला पांवधोई बड़ी सड़क ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed