{"_id":"61dc488eb27d702e3c2ba25f","slug":"on-the-first-day-two-and-a-half-thousand-people-took-precautionary-doses-haridwar-news-drn40128319","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन ढाई हजार लोगों ने लगवाई बूस्टर डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन ढाई हजार लोगों ने लगवाई बूस्टर डोज
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज का टीका लगवाते हुए ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी में सोमवार को करीब ढाई हजार लोगों ने कोरोना के टीके की एहतियाती डोज लगवाई। इनमें स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंट लाइन वर्करों के साथ ही बुजुर्ग शामिल थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद तीन जनवरी से किशोर-किशोरियों का टीकाकरण शुरू कर दिया गया था। हालांकि, फिलहाल यह टीकाकरण बंद कर दिया गया है लेकिन पीएम की दूसरी घोषणा में कोरोना को मात देने वाली तीसरी बूस्टर डोज के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों व फ्रंट लाइन वर्करों को टीके लगवाने के लिए अभियान भी शुरू कर दिया गया है। इसमें जनपद भर में 55 केंद्र बनाए गए। इन केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मचारियों, फ्रंटलाइन वर्करों के साथ ही बुजुर्गों ने एहतियाती डोज लगवाई। जनपद में जिन लाभार्थियों के दूसरे टीके को लगे हुए नौ महीने का समय पूरा हो चुका है। उनकी संख्या लगभग 40 हजार है जिससे फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने 40 हजार को बूस्टर डोज लगवाने का ही लक्ष्य लिया है। ऐसे में पहले दिन सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए गए टीकाकरण अभियान में 2456 लोगों को टीके लगवाए गए हैं। टीकाकरण की नोडल अधिकारी डा. कोमल सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण अभियान लगातार जारी रहेगा।
36 लोगों ने लगवाई वैक्सीन की एहतियाती डोज
बहादराबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन की एहतियाती डोज लगाई गई। सोमवार से बहादराबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इसकी शुरुआत की गई। फ्रंटलाइन वर्कर और सीनियर सिटीजन समेत 36 लोगों को वैक्सीन लगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादराबाद मुख्य फार्मासिस्ट बीएल आर्य ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र बहादराबाद में सोमवार को 36 लोगाें को डोज लगी। संवाद
विज्ञापन
डाक्टर कोरोना संक्रमित, सीएचसी बंद
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में पूरे केंद्र परिसर को बंद कर सैनिटाइज किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सीनियर फार्मासिस्ट बीएल आर्य ने बताया कि सोमवार को केंद्र पर तैनात डॉक्टर अजहर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डॉ. अजहर को क्वारंटीन कर दिया गया। सीएचसी को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया। अग्रिम आदेश तक सीएचसी बंद ही रहेग। संवाद