{"_id":"01e5db9496f817257600f4a54ba9f2ee","slug":"oh-no-discussion-at-the-international-film-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ओह नो की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ओह नो की चर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। देवसंस्कृति विवि के एनीमेशन विभाग के छात्रों सूरज सिरोही, चित्रा कमल, सोनिका अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी लघु फिल्म ओह नो ने नोएडा में चल रहे अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में धूम मचा रही है। यह फिल्म महोत्सव 7 फरवरी तक चलेगा। लघु फिल्म में सार्वजनिक स्थलों में स्वच्छता एवं उसके प्रति जागरूकता को मार्मिक ढंग से दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के छात्र सूरज सिरोही, चित्रा कमल, सोनिका अग्निहोत्रि ने बताया कि कुलाधिपति डॉ प्रणव पण्ड्या ने स्वच्छ भारत की परिकल्पना को लेकर फिल्म बनाने के लिए मार्गदर्शन किया था, जबकि लघु फिल्म ओह नो की मूलभूत अवधारणा प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या की है। थ्री डी में बनी इस फिल्म का समय तीन मिनट से अधिक का है, जो दर्शकों को पतित पावनी मां गंगा को निर्मल एवं भारत को स्वच्छ बनाने हेतु मार्मिक अपील के साथ जागरूक करने की एक पहल है।
विज्ञापन