फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Officers should inspect five ration shops every day

पांच राशन दुकानों का रोज निरीक्षण करेंगे अधिकारी

Fri, 27 May 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Officers should inspect five ration shops every day
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने खाद्य आपूर्ति अधिकारियों को हर दिन सरकारी राशन की पांच-पांच दुकानों का औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। उपभोक्ताओं की ओर से मिल रही शिकायतों पर डीएम ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से मुफ्त राशन का आवंटन किया जा रहा है। जनपद में साढ़े चार लाख उपभोक्ताओं को सरकारी सस्ता और मुफ्त राशन का लाभ दिया जा रहा है। पर पिछले कुछ दिनों से उपभोक्ताओं की ओर से जिलाधिकारी को राशन वितरण में अनियमितताएं बरतने शिकायतें की जा रही हैं। जिससे जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने अब समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और पूर्ति निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी निरीक्षण अभियान चलाते हुए हर दिन सरकारी राशन की पांच-पांच दुकानों का औचक निरीक्षण करने के आदेश जारी किए हैं। दुकनों की निरीक्षण रिपोर्ट जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी के माध्यम से शाम छह बजे तक भेजने के लिए कहा है। चेतावनी दी है कि यदि किसी ने इसमें ढ़िलाई बरती तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed