फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Now the OPD of the medical college will run three days a week.

Haridwar News: अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी मेडिकल कॉलेज की ओपीडी

Wed, 24 Dec 2025 06:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 06:32 PM IST
विज्ञापन
Now the OPD of the medical college will run three days a week.
हरिद्वार। राजकीय मेडिकल काॅलेज जगजीतपुर में अब सप्ताह में तीन दिन ओपीडी चलेगी। जनवरी से मरीजों को तीन दिन ओपीडी स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

पिछले महीने राजकीय मेडिकल काॅलेज जगजीतपुर हरिद्वार को 14 रेजीडेंट डाक्टर और आठ प्रोफेसर मिले। इससे काॅलेज में डाक्टरों की कमी कुछ हद तक दूर हुई है। इसमें नेत्र रोग विभाग में एक प्रोफेसर और एक असिस्टेंट प्रोफेसर, एनेस्थीसिया विभाग में एक असिस्टेंट प्रोफेसर, सर्जरी विभाग में एक असिस्टेंट प्रोफेसर और मेडिसिन विभाग में दो असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। 11 जूनियर रेजीडेंट के साथ नेत्र और सर्जरी विभाग में दो सीनियर रेजीडेंट भी नियुक्त किए गए हैं। डॉक्टरों की संख्या बढ़ने से लोगों को रोजाना ओपीडी शुरू होने की उम्मीद बढ़ी थी, लेकिन इसके बावजूद भी सप्माह में दो दिन ही ओपीडी चल रही है।
विज्ञापन

मरीजों को डॉक्टरों की ओर से बुधवार और शुक्रवार देखा जा रहा है। शेष दिनों में मरीजों को ओपीडी सुविधा नहीं मिल पाती है। इस वजह से मरीजों को मेडिकल कॉलेज से बैरंग लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से सोमवार को भी ओपीडी शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए मेडिकल कॉलेज में ओपीडी ब्लाॅक भी लगभग बनकर तैयार हो चुका है।

मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सीएमएस रावत ने बताया कि जनवरी से सप्ताह में तीन दिन ओपीडी शुरू कर दी जाएगी। धीरे-धीरे ओपीडी को नियमित भी किया जाएगा, ताकि, मरीजों को मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं का फायदा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed