फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Now no tension about the fitness of the car

अब गाड़ी के फिटनेस की नो टेंशन

Sun, 19 Sep 2021 11:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Now no tension about the fitness of the car
चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद ट्रेवर्ल्स एजेंसी संचालकों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके साथ ही पिछले एक साल से खड़ी कारों की फिटनेस को लेकर परिवहन अधिकारियों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। अब वाहनों की फिटनेस कराने के लिए मालिकों को एआरटीओ के चक्कर नहीं काटने होंगे। अब एक क्लिक में ही उनके वाहन की फिटनेस का पूरा काम हो जाएगा।
विज्ञापन

वाहनों की फिटनेस कराने के लिए वाहन चालकों को पहले एआरटीओ कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। पहले कार्यालय में जाकर आवेदन पत्र लेना पड़ता था। इसके बाद आवेदनपत्र के साथ दस्तावेजों की छाया प्रति लगानी पड़ती थी। अब किसी भी झंझट में पड़ने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए विभाग ने वाहन संचालकों को पोर्टल पर ही सभी कागजात अपलोड करने के लिए कहा गया है। वहीं एक बार ही वाहन को एआरटीओ कार्यालय में ले जाकर आरआई से चेक कराना होगा। जिसके बाद वह निरीक्षण करके वाहन को फिटनेस का प्रमाणपत्र ऑनलाइन ही जारी कर देंगे। इसका प्रिंट भी वाहन चालक कहीं से भी निकलवा सकते हैं। चारधाम यात्रा से पहले वाहन चालकों की सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

----
यह डॉक्यूमेंट होंगे अपलोड
कार मालिकों को इंश्योरेंस, परमिट, टैक्स, प्रदूषण व वेलिड फिटनेस ग्रीनकॉर्ड डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन अपलोड करनी होगी। जिसके बाद एक लिंक मिलेगा और उसमें छोटे वाहन की फीस 400 रुपये व बड़ी वाहन की फीस 600 रुपये जमा होगी। जब वाहन मालिक वाहन दिखाने आएंगे तो आरआई कार के निरीक्षण में जरूरी सामान को चेक करेंगे। जिसमें गाड़ी में डस्टबिन, लकड़ी का गुटका, आग बुझाने का यंत्र व अन्य कई जरूरी चीजें चैक की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
चारधाम यात्रा पर कार व अन्य वाहन भेजने से पहले ट्रेवल्स कारोबारियों को ------
greencard.uk.gov.in वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। बारिश का मौसम होने के चलते यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
- मनीष तिवारी, एआरटीओ प्रशासन, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed