फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Now look at Gangster Brown Instagram.

अब गैंगस्टर भूरा इंस्टाग्राम पर भी नजर

Mon, 29 May 2017 11:19 PM IST
कुणाल दरगन हरिद्वार
कुणाल दरगन हरिद्वार Updated Mon, 29 May 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
        
विज्ञापन

फेसबुक एकाउंट के बाद अब कुख्यात गैंगस्टर अमित मलिक उर्फ भूरा मोबाइल फोन एप्लीकेशन इंस्टाग्राम पर भी नजर आ रहा है। जाहिर है कि भूरा पंजाब की जेल से बैठकर ही अपना फेसबुक और इंस्टाग्राम एकाउंट संचालित कर रहा है। भूरा ही नहीं बल्कि उसकी फरारी में मुख्य भूमिका अदा करने वाले उसके करीबी दोस्त दिल्ली के माफिया डॉन नीरज बवाना के भी इंस्टाग्राम पर दो एकाउंट है। वह देश की महिला और पुरुष पहलवानों को फॉलो कर रहा है।         
   
उत्तराखंड में अब तक का सबसे बड़ा इनामी बदमाश अमित मलिक उर्फ भूरा ही रहा है। देहरादून से बागपत पेशी पर गए भूरा को उत्तराखंड पुलिस की अभिरक्षा से आंखों में मिर्च झोंककर छुड़ा लिया गया था और तीन स्वचलित हथियार भी बदमाश लूट ले गए थे। तब उत्तराखंड पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी और यूपी पुलिस के इकबाल को भी सीधे चुनौती मिली थी। उस वक्त यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन भूरा की धरपकड़ के लिए चलाया था, लेकिन नाकामयाबी ही हाथ लगी थी। कुख्यात भूरा की गिरफ्तारी बड़े ही नाटकीय अंदाज में पंजाब में हुई थी। तब से भूरा पंजाब की पटियाला जेल में ही बंद है और कई पंजाब के गैंगस्टरों से भी उसकी नजदीकी हुई है।            
विज्ञापन

इसकी हकीकत उसका फेसबुक एकाउंट बयां करने को ही काफी है। अभी तक केवल भूरा जेल से फेसबुक ही चला था, लेकिन अब लोकप्रिय मोबाइल फोन एप इंस्टाग्राम पर भी भूरा नजर आ रहा है। भूरा ने अपने एकाउंट को प्राईवेट किया हुआ है। हर कोई उस पर डाली गई पोस्ट नहीं देख सकता है। जो उसको फॉलो करेगा वही उसके एकाउंट में झांक सकता है। भूरा ने कुल 17 पोस्ट डाली है, उसके 355 फालोवर और वह 12 एकाउंट को फोलो कर रहा है। भूरा की फरारी में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले दिल्ली के माफिया डॉन और करीबी दोस्त नीरज बवाना के दो एकाउंट है। डॉन नीरज ने दो फोटो पोस्ट की है। एक फोटो में वह पुलिस अभिरक्षा में है और दूसरी उसकी फोटो है। नीरज के 133 फॉलोवर है और वह 33 एकाउंट को फोलो करता है। वह जिन्हें फोलो कर रहा है। उनमें अधिकांश देश के जाने माने महिला पुरुष पहलवान है और सांसद दीपेंद्र हुड्डा, दुष्यंत चौटाला भी है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

     
जब सुर्खियों में आया था भूरा           
कुख्यात गैंगस्टर अमित मलिक उर्फ भूरा रुड़की जेल में हुई गैंगवार के बाद सुर्खियों में आया था। अपने गुरु सुनील राठी के ही इशारे पर  दुश्मन चीनू पंडित पर ताबड़तोड़ फायरिंग एसएलआर से तब की थी जब वह जेल से छूटकर निकला रहा था। फायरिंग में चीनू के तीन समर्थक मारे गए थे और भाई समेत कई जान पर बन आई थी। तब भूरा को हरिद्वार पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed