{"_id":"4eb08056c0367f7a19f91273f7484553","slug":"november-26-as-constitution-day-mnaagi-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 24 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी 26 नवंबर को संविधान दिवस में रुप से मनाएगी। इस अवसर पर रानीपुर और हरिद्वार में रैली का भी आयोजन किया जाएगी। भाजपा ने कार्यक्रम प्रभारी भी नियुक्त कर दिए है।
विज्ञापन
मंगलवार को जिला कार्यालय देवपुरा पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह ने किया।
बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा मोर्चो के जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह ने कहा कि संविधान दिवस को रैली निकालकर धूमधाम से मनाया जाएगा। रैली के आयोजन को लेकर हरिद्वार मंडल के कार्यकर्ता जिला कार्यालय और रानीपुर मंडल के कार्यकर्ता भेल फाउंड्री गेट पर उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
रैली का प्रारंभ जिला कार्यालय से किया जाएगा। भेल फाउंड्री से दोनों मंडलों के कार्यकर्ता एक साथ भारी संख्या में एंजिल्स ऐकडमी स्कूल बहादराबाद पहुंचकर संविधान दिवस को धूमधाम से मनाएंगे। रैली के आयोजन को लेकर रानीपुर मंडल और हरिद्वार मंडल में कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किए गए। बैठक में जिला उपाध्यक्ष विपिन चौहान, आलोक चौहान, अमित पाठक, कैलाश भंडारी, संदीप अरोड़ा, तुषार गौड़, गगन बाली, अशोक, राहुल, रवि शुक्ला, पंकज चौहान, मनोज वर्मा, नरेन्द्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन