{"_id":"f702f8d3e245e33ceadcd2ba8924d8fe","slug":"not-included-in-the-list-of-smart-city-doon-raging-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल न करने पर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल न करने पर भड़के
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। उत्तराखंड का कोई भी शहर स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल न किए जाने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों का आरोप है कि राज्य सरकार की ओर से केंद्र सरकार को स्मार्ट सिटी के लिए आवेदन करने पर भी देहरादून को स्मार्ट सिटी के सूची में शामिल नहीं किया गया है। मामले से गुस्साए कांग्रेसियों केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन
शुक्रवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता रानीपुर मोड़ पर एकत्रित हुए। यहां पर कांग्रेसियों ने प्रदेश का शहर स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल न किए जाने पर आक्रोश जताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अंशुल श्रीकुंज ने कहा कि देहरादून को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल किए जाने के लिए राज्य सरकार ने आवेदन साथ-साथ विस्तृत जानकारी केंद्र सरकार को भेजी थी। लेकिन देहरादून को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल न करने केंद्र सरकार ने उत्तराखंड खंड की जनता के साथ छल किया है। श्रीकुंज केंद्र पर राज्य के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप भी लगाया। देहरादून को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल न किए जाने पर कांग्रेस भाजपा के पांच सांसदों की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए। तेलुुराम प्रधान, डा. संतोष चौहान, ओपी चौहान, राव आफाक अली, भारत तनेजा, तरुण नैय्यर आदि ने विचार रखे। इस अवसर पर यशवंत सैनी, अशोक उपाध्याय, राजेन्द्र भंवर, प्रदीप कुमार, इसम सिंह, जगत सिंह रावत, सुमन अग्रवाल, हारून अंसारी, आशीष चौधरी, शिवकुमार कश्यप, हन्नी अग्रवाल, नितिन कौशिक, शिवकुमार सैैनी, भूपेंद्र कुमार, आयुष गोयल, अनुराग, मनोज जाटव, कमेलश छाछर, राजा सिंह, विनीत वालिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन