फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   No trace of the missing Major, brother lodged a missing report

Haridwar News: लापता मेजर का नहीं लगा सुराग, भाई ने दर्ज कराई गुमशुदगी

Thu, 27 Mar 2025 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
No trace of the missing Major, brother lodged a missing report
I
विज्ञापन

IIदिल्ली सहित कई जगहों पर टीमें कर चुकी तलाश
I

I
I

Iबीते सात मार्च को हरकी पैड़ी क्षेत्र से लापता हुए थे मेजर
I
I
I
Iहरकी पैड़ी क्षेत्र से बीते सात मार्च को संदिग्ध हालत में लापता हुए आर्मी के मेजर का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। अब इस मामले में उनके भाई ने हरिद्वार पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। अभी तक परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी। हरिद्वार पुलिस की टीम दिल्ली सहित कई इलाकों में खोजबीन कर चुकी है, लेकिन मेजर का कुछ पता नहीं लग पाया है।
I
I
I
Iजम्मू के कुपवाड़ा में बतौर मेजर तैनात हुडल पलवल हरियाणा निवासी रोहिताश छुट्टी लेकर बीते सात मार्च को अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए आए थे। मेजर दोस्तों से नाई घाट पर स्नान की बात कहकर निकले और फिर उनका कुछ पता नहीं चला था। परिजनों ने जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन

I
I
I
Iएसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कई पुलिस टीमों का गठन कर मेजर की तलाश में लगाई थी। सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर मेजर मोतीबाजार से निकलकर रोडवेज बस अड्डे पर जाते हुए दिखे थे। इसके बाद फिर कुछ पता नहीं चल था। एक टीम दिल्ली भी भेजी गई थी, लेकिन 18 दिन बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया है। मेजर रोहिताश के भाई मुकेश कुमार बुधवार को हरिद्वार पहुंचे। नगर कोतवाली में शिकायत दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि मेजर की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed