फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   no shade

धूप से बचने को शेड नहीं

Fri, 12 Jun 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की Updated Fri, 12 Jun 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
no shade

शहर से गुजरते दो-दो हाईवे के विभिन्न स्थानों पर यात्री तपती धूप में बसों का इंतजार करने को मजबूर हैं। इन जगहों पर बस स्टॉप शेड बनाए जाने की बात तो कई सालों से हो रही है, लेकिन इस दिशा में धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। लिहाजा शहर के लोगों को बसों के इंतजार में आग बरसाती धूप यात्रियों को हलाकान कर रही है।

विज्ञापन


दिल्ली-हरिद्वार और दिल्ली-देहरादून हाईवे शहर के बीच से होकर गुजरते हैं। इन हाईवे पर रोडवेज बस स्टेंड के अलावा दस जगहों पर शहर भर के लोग बसों का इंतजार करते हैं। ऐसी जगहों पर यात्रियों की सुविधा के लिए न तो पानी की व्यवस्था, ना ही आग बरसाती धूप में सिर को छांव देने की सुविधा। कई बार यात्री गर्मी में गश खाकर भी गिर जाते हैं।
विज्ञापन


इंजीनियरों के इस शहर में आम लोगों की सुविधा के लिए न तो कोई योजना बनाई जा रही है और न ही कोई इंतजाम किए जा रहे हैं। शहर के लोग दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर रोडवेज बस के अलावा मलकपुर चुंगी, एसडीएम चौराहा, मिलिट्री हास्पिटल तिराहा, रुड़की टॉकिज और दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गणेशपुर चौक, मालवीय चौक, बीएसएम तिराहा, आजादनगर चौक, रामनगर चौक, रामपुर चुंगी पर बस पकड़ने के लिए खड़े होते हैं। इन जगहों पर बस स्टॉप शेड की सख्त दरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed