फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nithari case Accused surendra koli committed suicide Rented It Three Days Ago Haridwar Uttarakhand news

निठारी कांड: रिहाई के बाद ठिकाना बदलता रहा सुरेंद्र कोली, चाय की गुमटी, खाने की ठेली लगाकर कर रहा था गुजर-बसर

Fri, 18 Sep 2026 02:21 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Fri, 18 Sep 2026 02:21 PM IST
सार

चर्चित निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इसके खबर के सामने आने के बाद से सुरेंद्र कोली एक बार फिर चर्चा में आ गया।

विज्ञापन
Nithari case Accused surendra koli committed suicide  Rented It Three Days Ago Haridwar Uttarakhand news
सुरेंद्र कोली - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

जेल से रिहाई के बाद निठारी कांड का सह आरोपी सुरेंद्र कोली एक जगह टिककर नहीं रहा। कभी देहरादून तो कभी हरिद्वार में रहकर उसने छोटे-मोटे काम से गुजर-बसर करने की कोशिश की। हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में वह खाने की ठेली लगाता था। इसके बाद करीब तीन दिन पहले ही वह भूपतवाला पहुंचा और भारत माता मंदिर से पहले चाय का खोखा किराये पर लिया।

विज्ञापन


यहीं से वह अपनी रोजी-रोटी चलाने लगा था। इससे पहले वह देहरादून भी गया था, लेकिन कुछ समय बाद वापस हरिद्वार लौट आया। शुक्रवार सुबह इसी चाय के खोखे के अंदर उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर सप्तऋषि चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रिहाई के बाद कभी दून तो कभी हरिद्वार रहा
53 वर्ष का सुरेंद्र कोली वर्ष 2006 के बहुचर्चित निठारी कांड का सह आरोपी रहा था। सुरेंद्र कोली शुक्रवार सुबह भूपतवाला क्षेत्र में चाय के खोखे के अंदर फंदे से लटका मिला। सुरेंद्र कोली मूलरूप से अल्मोड़ा जिले की भिकियासैंण तहसील के मंगरुखाल गांव का रहने वाला था। निठारीकांड मामले में अदालत से बरी होने के बाद वह नवंबर 2025 में जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिहाई के बाद वह हरिद्वार आया और कुछ समय देहरादून में भी रहा। इसके बाद वह हरिद्वार के रोशनाबाद क्षेत्र में चाय का ठेला लगाने लगा। करीब तीन दिन पहले उसने भूपतवाला में भारत माता मंदिर से पहले एक खोखा किराये पर लिया था।


ये भी पढे़ं...निठारी कांड: आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, हरिद्वार में कुछ दिन से चाय की दुकान चला रहा था

शुक्रवार सुबह आसपास के लोगों को खोखे के अंदर कोई व्यक्ति संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। सूचना पर सप्तऋषि चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक का सत्यापन कराया तो उसके निठारी कांड से जुड़े होने की जानकारी सामने आई। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed