{"_id":"15151743c86eff2b9ef025b4f134e715","slug":"nishank-writes-to-jaitley-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशंक ने जेटली को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशंक ने जेटली को लिखा पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 10 Feb 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। हरिद्वार में चल रहे अर्द्धकुंभ के लिए केंद्र सरकार की ओर से अभी तक बजट जारी नहीं करने को लेकर अभी तक आरोप-प्रत्यारोप का दौर भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रहा है। इस मुद्दे पर सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कांग्रेस की ओर से निकाली जाने वाली सांसद जगाओ यात्रा से पहले ही केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को पत्र लिखकर अर्द्धकुंभ के लिए बजट जारी करने की अपील की है। कांग्रेस ने निशंक के खिलाफ आज बुधवार को सांसद जगाओ यात्रा निकालने की घोषणा की है।
विज्ञापन
हरिद्वार में विगत एक जनवरी से अर्द्घकुंभ मेला चल रहा है। राज्य सरकार की ओर से केंद्र को करोड़ों रुपये का प्रस्ताव बनाकर दिया था लेकिन अभी तक केंद्र सरकार की ओर से एक पैसा भी उपलब्ध नहीं कराया गया। मुख्यमंत्री हरीश रावत से लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता भी इसके लिए केंद्र सरकार और भाजपा को कोस रहे थे। जबकि भाजपाई राज्य सरकार की विफलता को बजट नहीं मिलने के लिए दोषी ठहरा रहे थे। पिछले दिनों हरिद्वार आए केंद्रीय कपड़ा मंत्री संतोष गंगवार के सामने भी यह मुद्दा उठाया गया था वहीं कांग्रेस की ओर से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक पर हरिद्वार के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए 11 फरवरी को सांसद जगाओ यात्रा निकालने की घोषणा की हुई है। यात्रा निकालने के मूल में कांग्रेस की ओर से कई बिंदुओं को शामिल कर सांसद से जवाब मांगा गया है। सोमवार को सांसद रमेश पोखरियाल ने केंद्रीय वित्तीय मंत्री अरुण जेटली को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि हरिद्वार में चल रहे अर्द्धकुंभ मेले के लिए केंद्र से बजट जारी किया जाना बेहद जरूरी है। इसलिए नीति आयोग की ओर से स्वीकृत किए गए 166.67 रुपये जारी किए जाएं। क्योंकि यह राशि अभी तक राज्य सरकार को नहीं मिल पाई है जबकि यहां सुविधाओं के लिए बजट जारी किया जाना बेहद जरूरी है। कांग्रेस ने इस पत्र का स्वागत किया है लेकिन इसे कांग्रेस की रणनीति की जीत बताया है।
विज्ञापन
--------------------------
सांसद रमेश पोखरियाल निशंक का पत्र लिखना स्वागत योग्य है। देर से ही सही उनकी नींद तो टूटी। जो काम उन्हें कम से कम एक साल पहले करना चाहिए था वह उन्होंने अब किया है जब राज्य सरकार ने अर्द्धकुंभ मेले के लिए अपने स्तर से संसाधन जुटा लिए हैं। अब देखना यह है कि क्या केंद्र सरकार अपने सांसद के पत्र का भी सम्मान रखती है या नहीं।
विज्ञापन
-- पुरुषोत्तम शर्मा, ओएसडी मुख्यमंत्री।
----------
कांग्रेस का सांसद जगाओ यात्रा निकालना नौटंकी है। जरूरत सांसदों को नहीं बल्कि राज्य की सोई हुई कांग्रेस सरकार को जगाने की है। सांसद तो पहले ही जागे हुए हैं और राज्य सरकार को जगाने का काम कर रहे हैं। राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण राज्य का विकास प्रभावित हो रहा है। केंद्र सरकार कोई भेदभाव नहीं कर रही है।
- रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद, हरिद्वार।
------------------------
सांसद रमेश पोखरियाल निशंक हरिद्वार की जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें जगाकर उनकी जिम्मेदारियां याद कराएगी। अर्द्धकुंभ मेले के लिए बजट आवंटित करने, केंद्रीय योजनाओं को हरिद्वार में लगवाने की मजबूत पैरवी नहीं करने समेत कई मुद्दों पर यात्रा निकाली जाएगी।
- अंशुल श्रीकुंज, अध्यक्ष महानगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी