{"_id":"a13a73d974cde732ba67f55b4a81deb3","slug":"nishank-has-claimed-victory-in-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशंक ने किया पंचायत चुनाव में जीत का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशंक ने किया पंचायत चुनाव में जीत का दावा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने दावा किया कि हरिद्वार जिला पंचायत में भाजपा का बोर्ड बनेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष पर पार्टी के कार्यकर्ता की ही ताजपोशी होगी। उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला और मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं और पूरी की गई घोषणाओं पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि हरिद्वार की जनता ने राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को नकार दिया है। पंचायत चुनावों में भाजपा के पक्ष में भारी माहौल है और भाजपा की जीत तय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। खुद मुख्यमंत्री भी यह कह चुके हैं कि उनके आदेशों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। सरकार के विधायक पिस्तौल लेकर होटलों में थिरक रहे हैं उन पर भी कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा कि जो सरकार यह दावा करे कि उसके पास कर्मचारियों को देने के लिए पैसे नहीं है उसे सरकार में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। खनन को लेकर सरकार की तीखी आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वे खनन के नाम पर हो रहे बड़े खेल का पर्दाफाश करेंगे। सरकार पर उन्होंने अपराधियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
इससे पहले उन्होंने हाईवे स्थित होटल में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर पंचायत चुनावों की जीत के लिए जुटने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर, ओमप्रकाश जमदग्रि, आशुतोष शर्मा, डॉ. जयपाल सिंह चौहान संदीप मेहता, राजन खन्ना, पूनम झा, आशु चौधरी, अनिल अरोड़ा, देवेंद्र चावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन