फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Nine policemen found infected in Corona investigation

कोरोना जांच में नौ पुलिसकर्मी मिले संक्रमित

Wed, 01 Dec 2021 11:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:02 AM IST
विज्ञापन
Nine policemen found infected in Corona investigation
नए वैरिएंट की देश में दस्तक से अलर्ट जिला प्रशासन की ओर से शुरू की सैंपलिंग अभियान में नौ पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं। पुलिस कर्मियों के लिए गए सैंपलों को नए वैरिएंट की जांच के लिए देहरादून भेजा गया है। इसके अलावा बॉर्डर पर बाहर से आने वाले लोगों की जांच भी जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट को लेकर जिला प्रशासन ने सैंपलिंग में तेजी ला दी है। इसमें बाहरी प्रदेशों से आने वाले लोगों को कोरोना की टेस्टिंग करने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुलिस लाइन और थानों में पुलिस कर्मियों के सैंपल लिए गए। एंटीजन जांच में पुलिस लाइन समेत जनपदभर में नौ पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए। कोरोना संक्रमित मिले सभी पुलिसकर्मियों को होम आईसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कुमार खगेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए सैंपलिंग अभियान में तेजी लाई जा रही है। जिससे कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोका जा सके। लोगों से भी अपील की जा रही है कि वह अपने आसपास सैंपलिंग केंद्रों पर जाकर जांच कराएं। कोरोना का दूसरा टीका जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉर्डर पर 24 घंटे जांच जारी
चिड़ियापुर व लाहड़पुर में कोरोना की जांच को लेकर मेडिकल टीम दो शिफ्ट में काम कर रही है। बाहर से आने वाले लोगों की चौबीस घंटे जांच की जा रही है। मेडिकल टीम लीडर पंकज कुमार ने बताया कि किसी भी यात्री को बिना जांच कराए राज्य की सीमा में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। संवाद
कहां मिले पॉजीटिव
पुलिस लाइन तैनात एक प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक, एक उप निरीक्षक, एक हेड कांस्टेबल, एक आरक्षी जबकि पुलिस कार्यालय में बनी मीडिया सेल के आरक्षी, पुलिस कार्यालय में तैनात एक आरक्षी, कोतवाली सिविल लाइन रुड़की में तैनात आरक्षी, थानाध्यक्ष कलियर, व खानपुर थाने में तैनात आरक्षी रघुनाथ जांच में पॉजीटिव मिले हैं।

सभी पॉजिटिव पुलिसकर्मियों के आज बुधवार को आरटीपीसीआर टेस्ट कराए जाएंगे। इसके साथ ही जिन पुलिसकर्मियों के मंगलवार केे एंटीजन टेस्ट नहीं हो पाए हैं। उनके आज होंगे। वहीं पुलिस कोरोना पॉजीटिव पाए गए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आइसोलेट किया गया है।
- डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed