{"_id":"56df26d54f1c1b0f7c8b457e","slug":"niece-of-manipulating-women-constables","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कांस्टेबल की भतीजी से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कांस्टेबल की भतीजी से छेड़छाड़
hridwar uttrakhanda india
Updated Wed, 09 Mar 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। महिला कांस्टेबल के शादी करने से इंकार कर देने से झल्लाए सिरफिरे युवक ने उसकी भतीजी से छेड़छाड़ कर दी।
महिला कांस्टेबल ने नोएडा के रहने वाले पूर्व मंगेतर के खिलाफ छेड़छाड़ समेत प्रभावी धाराओं में कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया है
। घटना चार मार्च की बताई गई है।
क्षेत्र में ही रहने वाली एक महिला कांस्टेबल रोशनाबाद में एक न्यायिक विभाग में तैनात है। महिला कांस्टेबल ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका रिश्ता वर्ष 2015 में सुरजीत प्रसाद पुत्र कमलेश्वर प्रसाद निवासी बी-170 गली नंबर नौ नोएडा यूपी से हुआ था।
आरोप है कि कभी नौकरी छोड़ देने तो कभी दहेज में कार की मांग करने पर उसने युवक से रिश्ता तोड़ दिया। बिरादरी के लोगों के बीच ही सगाई में दिए गए सामान भी दोनों पक्ष ने वापस लौटा दिए थे। आरोप है कि युवक मोबाइल पर मुंह पर तेजाब फेंकने की धमकी भी देता रहा। आरोप है कि चार मार्च को उसकी भतीजी ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी तभी रास्ते में मौजूद पूर्व मंगेतर ने सरेराह उसका हाथ पकड़ लिया और अभद्रता कर दी।
विज्ञापन
भतीजी ने जैसे तैसे घर पहुंचकर परिजन को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है, आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रहे है।
विज्ञापन