फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   NHM recruitment expected to breakup

एनएचएम भर्ती में गोलमाल का अंदेशा

Tue, 26 Apr 2016 12:17 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Tue, 26 Apr 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में 31 मार्च को हुई भर्ती में अनियमितता बरतने का अंदेशा जताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने इसकी जांच शुरू कर दी है। उन्होंने सीएमओ कार्यालय में भर्ती के दस्तावेजों की जांच की और भर्ती से संबंधित फाइल को साथ में ले गए है। भर्ती किए गए सभी अभ्यर्थी एक अप्रैल से ड्यूटी कर रहे हैं।

विज्ञापन

जनपद में एनएचएम के 27 पदों पर संविदा के तहत भर्ती हुई थी। इस भर्ती से नियुक्त हुए कर्मचारियों को एक अप्रैल से शुरू होने वाली 24 घंटे की सेवाओं में ड्यूटी देनी थी। इस भर्ती में सीएमओ, अफसरों और कर्मचारियों के रिश्तेदारों व अपने चहेतों का चयन कर लिया गया। एक पद पर  सेवानिवृत्त कर्मचारी को भी रख लिया गया, जबकि पोस्ट में साइंस विषयों में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थी होना चाहिए था, लेकिन आर्ट विषयों से उत्तीर्ण को रख लिया गया। इस भर्ती के लिए विज्ञापन 26 मार्च को प्रकाशित हुआ और 29 मार्च को साक्षात्कार कर 31 मार्च की देर शाम को भर्ती का परिणाम जारी कर दिया गया। यह भर्ती अति शीघ्र इसलिए की गई कि 31 मार्च को तत्कालीन सीएमओ डा. सुषमा गुप्ता का सेवानिवृत्त का आखिरी दिन था। चर्चा यह भी है कि भर्ती में भारी लेनदेन भी हुआ।
विज्ञापन

---------------
भर्ती पैनल में भी हुई अनियमितता
साक्षात्कार का पैनल चयन करने में भी अनियमितता बरती गई। पैनल में ओबीसी, एससी और एसटी, अल्पसंख्यक सदस्य को नहीं रखा गया। कंप्यूटर के ज्ञान के लिए एनआईसी के किसी सदस्य को बुलाने के बजाय सीएमओ कार्यालय के ही डाटा एंट्री ऑपरेटर को सवाल पूछने के लिए बिठा दिया गया। वहीं लैब टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के लिए वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट को बुलाने के बजाय संविदा पर कार्यरत पैथोलॉजिस्ट को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
चयन प्रक्रिया में कोई अनियमितता नहीं बरती गई, सभी प्रक्रिया पूरी की गई। जांच में सब कुछ साफ हो जाएगा। यदि किसी ने शिकायत की है तो वह जांच के लिए तैयार हैं। दूसरे यह भी कहना गलत है कि भर्ती जल्दबाजी में की गई। जांच सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।  
-डा. सुषमा गुप्ता, पूर्व सीएमओ, हरिद्वार।
---------------
देहरादून से डायरेक्टर नए वित्तीय वर्ष के कार्यक्रमों के बाबत बैठक लेने आए थे, उन्होंने 31 मार्च को भर्ती हुए अभ्यर्थियों की सूची मांगी थी, जो कि उन्हें दिखा दी गई। भर्ती मेरे समय नहीं हुई। जांच के बाद जो भी आदेश अधिकारियों की ओर से जारी होंगे, उनके अनुसार कार्य किए जाएंगे।

- डा. आरती ढौंढियाल, सीएमओ, हरिद्वार।
--------------
एनएचएम में भर्ती मामले की शिकायत पर जांच को हरिद्वार सीएमओ कार्यालय में पहुंचकर भर्ती संबंधित फाइल देखी। फाइल की एक छाया प्रति ले ली है। जिसकी स्टडी की जाएगी। इसके बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों के साथ एनएचएम के अन्य कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई थी।
- डा. अजीत गैरोला, डायरेक्टर, स्वास्थ्य विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed