{"_id":"57f7e8c64f1c1be54a270126","slug":"namesake-to-delhi-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामधारी को दिल्ली ले गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामधारी को दिल्ली ले गई पुलिस
hridwar uttrakhanda india
Updated Fri, 07 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्मल विरक्त कुटिया प्रकरण में बी वारंट पर हरिद्वार जेल में तीन दिन रहे पूर्व राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी को शुक्रवार सुबह हरिद्वार पुलिस वापस तिहाड़ जेल ले गई।
विज्ञापन
मंगलवार को दिल्ली पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच सुखदेव सिंह नामधारी को हरिद्वार लेकर पहुंची थी। स्थानीय कोर्ट ने नामधारी को तीन दिन तक पूछताछ के लिए हरिद्वार जेल में शिफ्ट करने के आदेश दिए थे। बृहस्पतिवार को मुकदमे के विवेचक एसआई अनुज सिंह ने नामधारी से दो घंटे तक पूछताछ की थी। पूछताछ की औपचारिकता पूरी होने के साथ ही तीन दिन भी पूरे हो गए थे। शुक्रवार को हरिद्वार पुलिस की टीम कड़ी सुरक्षा के बीच नामधारी को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन