{"_id":"636d29df058a8c689f1f85b2","slug":"nainital-youth-dies-in-road-accident-haridwar-news-drn427805369","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में जान गंवाने वाला नैनीताल का था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में जान गंवाने वाला नैनीताल का था युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार की रात कनखल थाना क्षेत्र में हाईवे पर ट्रक की चपेट में से स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई थी और एक घायल। युवक नैनीताल का रहने वाला था। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। घायल युवक भी नैनीताल का है और उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक देवेंद्र सिंह और नंदन सिंह निवासी कोटाबाग जिला नैनीताल बुधवार की रात स्कूटी से हाईवे से होते हुए हरिद्वार की ओर से आ रहे थे। गलत दिशा में आने के कारण गुरुकुल कांगड़ी विवि समीप फ्लाईओवर पर स्कूटी को सामने से आ रहे ट्रक ने साइड मार दी। जिससे दोनों नीचे गिर गए। ट्रक के नीचे आने से देवेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर उप निरीक्षक धनराम शर्मा पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि ट्रक कब्जे में है। देवेंद्र देहरादून में एक कंपनी में नौकरी करता था। जबकि नंदन सिंह हरिद्वार की एक कंपनी में नौकरी करता है। दोनों ही अपने एक दोस्त से मिलने आ रहे थे। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के शिकार युवकों के परिवारजनों की ओर से अभी शिकायत नहीं मिली है।