{"_id":"5759bc754f1c1b17489c5887","slug":"nahaate-samay-gang-nahar-mein-dooba-yuvak","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते समय गंगनहर में डूबा युवक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाते समय गंगनहर में डूबा युवक
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Fri, 10 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
नहाते समय गंगनहर में डूबा युवक
विज्ञापन
बहादराबाद। गंगनहर में लोहे के पुल के पास नहाते हुए एक युवक की डूब गया। जल पुलिस के जवानों ने घंटों मशक्कत की लेकिन युवक का कुछ पता नही चला। थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर सोनू (25) पुत्र अनोखालाल निवासी ग्राम मोहल्ला चारबाग थाना बिसौली जिला बदायूं हाल निवासी नहर पटरी के पास बहादराबाद दोपहर में गंगनहर ने नहा रहा था। पैर फिसलने से वह पानी के तेज बहाव में बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे देखा तो शोर मचाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों तलाश की लेकिन युवक का पता नहीं चला।