फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Nadda will conch shell of Vijay Sankalp Yatra: Kaushik

धर्मनगरी से नड्डा करेंगे विजय संकल्प यात्रा का शंखनाद: कौशिक

Tue, 14 Dec 2021 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
Nadda will conch shell of Vijay Sankalp Yatra: Kaushik
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक । - फोटो : HARIDWAR
भाजपा की 18 दिसंबर से प्रस्तावित विजय संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को हरिद्वार विधानसभा पदाधिकारियों की ज्वालापुर में बैठक हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि 18 दिसंबर को दोपहर एक बजे पंतदीप मैदान से विजय संकल्प यात्रा शुरू होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 17 दिसंबर को तीन बजे हरकी पैड़ी पर गढ़वाल और कुमाऊं में जाने वाले विजय संकल्प रथों का गंगा पूजन करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिकने कहा कि यात्रा चार दिनों तक हरिद्वार जनपद की सभी विधानसभाओं में जाएगी। इसके बाद यात्रा गढ़वाल की अन्य विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी। कुमाऊं में विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी। कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का काम भी करेगी। आमजन के सुझाव लेकर पार्टी का घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

यात्रा के उत्तराखंड प्रदेश संयोजक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि 17 दिसंबर को तीन बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा हरकी पैड़ी पर गढ़वाल और कुमाऊं में जाने वाले विजय संकल्प रथों का गंगा पूजन किया जाएगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि 15 दिसंबर को हरिद्वार जनपद की सभी विधानसभाओं की तैयारी बैठकर आयोजित की जाएगी। जिसमें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विजय संकल्प यात्रा के गढ़वाल संभाग के संयोजक वीरेंद्र सिंह बिष्ट मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, मयंक गुप्ता, डा. विनोद आर्य, कामिनी सडाना, डा. विशाल गर्ग, सुभाष चंद्र, डा. प्रेमचंद शास्त्री, श्यामल दबोडिया, कुसुम गांधी, मुकेश कौशिक, राजेश शर्मा, सचिन बेनीवाल, अनिल मिश्रा, विदित शर्मा मौजूद रहे।

दोपहिया रैली और शंखनाद से स्वागत
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डाका भव्य स्वागत किया जाएगा। महिला मोर्चा दोपहिया रैली निकालेगी तो युवा मोर्चा द्वारा भव्य शंखनाद भी किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष का हरिद्वार में कई स्थानों पर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed