नगर निगम की टीम ने हरिद्वार के विभिन्न वार्डों में डेंगू की रोकथाम और बचाव के लिए अभियान चलाया। पार्षद नागेंद्र राणा के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान सैकड़ों लोगों के घरों में डेंगू का लार्वा मिला। लार्वा को नष्ट करके लोगों को जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान फुटबाल ग्राउंड, वाल्मीकि बस्ती, राजा गार्डन में अभियान चलाया गया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. गुरुनाम सिंह और सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनीत कुमार अभियान में शामिल रहे। उधर ज्वालापुर में स्थानीय पार्षद जौली प्रजापति के नेतृत्व में टीम ने मेहतान, लोधामंडी, पीठ बाजार, अहबाब नगर, कस्साबान में लार्वा को नष्ट करने के साथ कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया। इस दौरान वरिष्ठ लेखाकर चंद्रशेखर शर्मा, सेनेटरी इंस्पेक्टर श्रीकांत चौधरी, विवेक शर्मा मौजूद रहे। मध्य हरिद्वार के क्षेत्र के शिवमूर्ति नगर, श्रवणनाथ नगर और ऋषिकुल में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हेमंत आर्या के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।