{"_id":"626aaa8bef94be2d857c7a95","slug":"mumbai-builder-s-murder-accused-arrested-haridwar-news-drn410261633","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के बिल्डर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई के बिल्डर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के बिल्डर की हत्या में फरार चल रहे कुख्यात सुपारी किलर गिरोह के सक्रिय बदमाश को मुंबई क्राइम ब्रांच ने एसओजी हरिद्वार की मदद से बुधवार रात रेलवे फाटक ज्वालापुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मुंबई ले जाने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच ने कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मांगी है।
एसओजी प्रभारी रंजीत सिंह तोमर ने बताया कि 26 फरवरी को मुंबई के विरार थाना अंतर्गत डी-मार्ट के सामने चर्चित बिल्डर समरजीत उर्फ समय चौहान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसकी तफ्तीश मीरा भाइंदर वसई विरार क्राइम ब्रांच कर रही है। बिल्डर की हत्या में शामिल 4 में से एक बदमाश का यूपी के वाराणसी में बीते माह मार्च में एसटीएफ ने एनकाउंटर किया था। साथी के एनकाउंटर के बाद से एक आरोपी पुलिस से छिपता फिर रहा था। एसओजी प्रभारी ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने पकड़े गए अपराधी की लोकेशन हरिद्वार में बता कर हमसे संपर्क किया था। जिसके बाद टीम ने बदमाश अर्जुन निवासी चांदपुर रोड बुलंदशहर को रेलवे फाटक ज्वालापुर से धर दबोचा। यह फिलहाल कनखल के जगजीतपुर क्षेत्र में किराये के मकान पर रह रहा था। अब मुंबई क्राइम ब्रांच इसे कोर्ट में पेश कर इसकी ट्रांजिट रिमांड ले रही है।