{"_id":"6797d9bb8769297fa00cf0f7","slug":"mla-umesh-kumar-got-bail-from-court-pranav-singh-sent-to-jail-haridwar-news-c-5-1-drn1030-604876-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: विधायक उमेश कुमार को कोर्ट से मिली बेल, प्रणव सिंह को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: विधायक उमेश कुमार को कोर्ट से मिली बेल, प्रणव सिंह को भेजा जेल
विज्ञापन
I-विधायक और पूर्व विधायक को सोमवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गयाI
I-संघर्ष के बाद रुड़की में दोनों के खिलाफ दर्ज किया गया था मुकदमाI
I- प्रणव सिंह को देहरादून तो उमेश कुमार को रुड़की में गिरफ्तार
I
I रुड़की में खानपुर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच हुए संघर्ष के मामले में दोनों को गिरफ्तार कर सोमवार को अलग-अलग समय में रोशनाबाद में सीजेएम की कोर्ट में पेश किया गया। प्रणव सिंह और उसके चार समर्थकों को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जबकि विधायक उमेश कुमार सहित पांच लोगों को कोर्ट से जमानत मिल गई। दोनों की पेशी को लेकर कोर्ट परिसर में पुलिस-पीएसी का कड़ा पहरा रहा।I
I
I
Iरविवार को पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने साथियों के साथ रुड़की में खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचकर हथियारों से कई राउंड फायरिंग की थी। समर्थकों से भी मारपीट कर गाली-गलौज धमकी देने का आरोप था। इससे एक दिन पहले 25 जनवरी की रात विधायक उमेश कुमार पर प्रणव सिंह चैंपियन के कैंप कार्यालय पर पहुंचकर हथियार दिखाते हुए प्रणव सिंह और उसकी पत्नी देवयानी को मारने की धमकी देने का आरोप था। इस मामले में दोनों तरफ से मुकदमे दर्ज कर लिए गए थे। कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन समेत 25 पर हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं और विधायक उमेश कुमार पर भी हथियार दिखाकर धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया।
I
Iकुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को देहरादून में गिरफ्तार करने के बाद रविवार रात ही हरिद्वार पुलिस लेकर यहां पहुंच गई थी। उसे रातभर रानीपुर कोतवाली में रखा गया। उमेश कुमार रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली में रहे। सोमवार सुबह प्रणव सिंह का रोशनाबाद स्थित सीएचसी में मेडिकल कराया गया। फिर सीजेएम कोर्ट में पेश किया। करीब आधे घंटे तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रोशनाबाद जेल भेजा गया। करीब एक घंटे बाद विधायक उमेश कुमार को रुड़की से कड़ी सुरक्षा के बीच सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। कुछ देर तक चली सुनवाई के बाद 40-40 हजार के दो मुचलके भरकर जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
I
Iचैंपियन के साथ इन्हें भी भेजा गया है जेलI
Iकुंवर प्रणव सिंह चैंपियन निवासी रंगमहल लंढौरा कोतवाली मंगलौर के अलावा अंकित आर्य निवासी ग्राम कुआंखेड़ा कोतवाली लक्सर, कुलदीप सिंह निवासी ढाढेकी लक्सर, मोंटी निवासी खानपुर, रवि निवासी कृष्णानगर कोतवाली गंगनहर को जेल भेजा गया है।
I
Iसमर्थकों ने कोर्ट चौक पर किया हंगामा
I
Iकुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की गिरफ्तारी के बाद रोशनाबाद कोर्ट में पेशी के दौरान सैकड़ों की संख्या में समर्थक एकत्र हो गए। पुलिस बल ने सभी को कोर्ट से पहले ही चौक पर रोक दिया। यहां चैंपियन को जेल भेजने की जानकारी मिलते ही समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रणव के जेल में दाखिल होने के बाद सभी वापस लौट गए।I