फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   MLA expressed displeasure over incomplete road construction

अधूरे सड़क निर्माण पर विधायक ने जताई नाराजगी 15-32-06

Mon, 04 Apr 2022 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
MLA expressed displeasure over incomplete road construction
सुभाषगढ़ में मुख्य मार्ग के अधूरे पड़े निर्माण कार्य को लेकर नाराज होते ज्वालापुर विधायक रवि बह? - फोटो : HARIDWAR
ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने सुभाषगढ़ में मुख्य मार्ग के अधूरे पड़े निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधूरे सड़क निर्माण को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्द सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। चेताया कि मामले में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

दो माह से सुभाषगढ़ में मुख्य सड़क का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। मार्ग में कटे पत्थर और उसके ऊपर मिट्टी पड़ी होने से धूल उड़ती है। वहां कटे पत्थरों से दुर्घटनाएं हो रही हैं। पहले ग्रामीणों ने इस संबंध में डीएम से शिकायत की थी। जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर को मामले से अवगत कराया। सोमवार को ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर लोक निर्माण विभाग के जेई को कड़ी फटकार लगाई। जल्द ही सड़क का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अशोक यादव का कहना है कि संबंधित ठेकेदार को जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दे दिए गए हैं। ठेकेदार ने जल्द कार्य पूरा नहीं किया तो उसका भुगतान रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed