फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   minor ran a bike, father fined

नाबालिग ने बाइक दौड़ाई, पिता पर जुर्माना

Sun, 08 Aug 2021 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
minor ran a bike, father fined
नाबालिग के बिना हेलमेट बाइक चलाने के मामले में सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश चंद्र आर्य ने उसके पिता को दोषी पाते हुए 31 हजार रुपये का जुर्माना व जुर्माना न देने पर एक माह के कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

वादी पक्ष के अनुसार 28 जून 2021 को रानीपुर क्षेत्र स्थित बीएचईएल हॉस्पिटल के पास पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। एक नाबालिग को बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए रोका गया। पुलिसकर्मियों ने मौके पर ही बाइक को सीज कर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट एआरटीओ कार्यालय को भेज दी गई थी। इसके बाद वाहन मालिक प्रवीण त्यागी निवासी शिवालिक नगर रानीपुर, हरिद्वार ने वाहन का चालान व सीज मोटरसाइकिल को रिलीज कराने के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन

न्यायालय ने रानीपुर पुलिस से युवक की आयु संबंधित दस्तावेज व प्रमाणपत्र की जांच करने के निर्देश दिए थे। पुलिस जांच के दौरान जन्म प्रमाणपत्र के आधार पर बाइक चलाने वाला नाबालिग पाया गया था। शनिवार को नाबालिग के पिता ने न्यायालय में उपस्थित होकर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए सीज वाहन को रिलीज करने की मांग की। प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश चंद्र आर्य ने प्रवीण त्यागी को मोटर व्हीकल अधिनियम का उल्लंघन करने का दोषी पाते हुए 31 हजार रुपये का जुर्माना देने अथवा एक माह के कारावास की सजा भुगतने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed