{"_id":"5717cbbd4f1c1b7c418b4b9a","slug":"mining-mafia-responsible-for-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की मौत के लिए खनन माफिया जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की मौत के लिए खनन माफिया जिम्मेदार
hridwar uttrakhanda india
Updated Thu, 21 Apr 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
मौत के लिए खनन माफिया जिम्मेदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने आरोप लगाया कि श्यामपुर के पास गंगा में डूबने से हुई तीन बच्चों के मौत के लिए खनन माफिया जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के गड्ढे में डूबने से बच्चों की मौत हुई। उन्होंने निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत और हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद पर खनन माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
बुधवार को मातृसदन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि श्यामपुर के पास गंगा में डूबने से बच्चों की मौत महज हादसा नहीं है। ये बच्चे खनन माफिया की ओर से अवैध खनन करने से बने गड्ढों में डूबे हैं। उन्होंने कहा कि गंगा में तो लोगों के डुबकी लगाने लायक पानी ही नहीं है फिर वहां पर इतना पानी कहां से आया जो बच्चे डूब जाएं। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। आरोप लगाया कि निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत अपने कार्यकाल में जगह खनन कराकर हरिद्वार को बर्बाद कर चुके हैं। वहीं विधायक स्वामी यतीश्वरानंद अवैध खनन करने वालों के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक को गंगा, संत और धर्म का हितैषी होना चाहिए। स्वामी शिवानंद सरस्वती ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने श्यामपुर में हुए हादसों से भी सबक नहीं लिया है। बाणगंगा में भी तालाब बनाने के नाम अवैध खनन की छूट दे दी गई है, जहां दिनरात मशीनों से अवैध खनन कराया जा रहा है। यहां से निकल रही खनन सामग्री को आसपास डालने के बजाय कहीं और ले जाकर बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मातृसदन प्रशासन पर अनर्गल आरोप ही नहीं लगाता जो अधिकारी सही काम करते हैं उनकी प्रशंसा ही नहीं की गई बल्कि उनके लिए उन्होंने संघर्ष भी किया।
विज्ञापन
------------------
मैने अवैध खनन करने वालों को संरक्षण नहीं दिया केवल वैध खनन खोले जाने की हिमायत की। जहां वे बच्चे डूबे उस स्थान पर आज तक कभी भी खनन नहीं हुआ।
- स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक हरिद्वार ग्रामीण
--------------------------
जांच कराने को तैयार: डीएम
जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ का कहना है कि प्रशासन श्यामपुर में बच्चों के डूबने की घटना की जांच कराने के लिए तैयार हैं। इस संबंध में कोई प्रस्ताव आया तो इस बारे में जांच करा ली जाएगी। उन्होंने कहा कि बाण गंगा में तालाब बनाने की अनुमति स्थानीय स्तर पर नहीं दी गई। यहां तालाब बनाने और मशीनों का प्रयोग करने की अनुमति शासन स्तर से दी गई है।
विज्ञापन