{"_id":"5706a8614f1c1bd627c81152","slug":"millions-of-devotees-took-a-dip-on-new-moon","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
hridwar uttrakhanda india
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
गंगा में लगाई डुबकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। अर्द्धकुंभ मेले के चैत्र अमावस्या के छठे स्नान पर लाखों लोगों ने गंगा में पवित्र डुबकी लगाई और पुण्य कमाया। हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर दोपहर बाद तक स्नान के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। मेला प्रशासन ने करीब आठ लाख लोगों के स्नान करने का दावा किया। मेला प्रशासन अब शुक्रवार (आज) को होने वाले सातवें स्नान की तैयारियों में जुट गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को चैत्र अमावस्या स्नान के लिए सुबह होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ प्रमुख घाटों पर जुटने लगी थी। हरकी पैड़ी, ब्रह्मकुंड, सुभाष घाट, मालवीय द्वीप, गऊघाट, अलकनंदा घाट, जयराम आश्रम घाट, सर्वानंद घाट आदि पर भी श्रद्धालुओं ने स्नान किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने अन्य आध्यात्मिक कर्म कराए। स्नान की व्यवस्थाओं की निगरानी करने के लिए महामहिम राज्यपाल के दोनों सलाहकार प्रकाश मिश्र और रविंद्र सिंह हरिद्वार में ही कैंप किए हुए थे। डामकोठी से उन्होंने स्नान पर्व की निगरानी की। उधर मेलाधिकारी एसए मुरुगेशन और आईजी मेजर जीएस मर्तोलिया, जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ और एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस व्यवस्थाओं पर नजर रखे थे।
विज्ञापन