फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Millions of devotees had faith dip

लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Sun, 22 May 2016 12:27 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Sun, 22 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Millions of devotees had faith dip
लाखों ने लगाई डुबकी - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार। बुद्ध पूर्णिमा का स्नान शनिवार को सकुशल संपन्न हो गया। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी और ब्रह्मकुंड में गंगाजी में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। प्रशासन की ओर से भीड़ नियंत्रण के लिए बड़े पैमाने पर व्यवस्थाएं की गई थी। स्नान तो सकुशल संपन्न हो गया लेकिन श्रद्धालुओं की भरी तादाद आने के कारण पूरा शहर दिनभर जाम से जूझता रहा। पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रण के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन

  शनिवार को धर्मनगरी में बुद्ध पूर्णिमा का स्नान सुबह करीब चार बजे से ही शुरू हो गया था। शुक्रवार को ही पूरा शहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से खचाखच भरा हुआ था। पौ फटते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गंगा घाटों की उमड़ने लगी थी। हरकी पैड़ी, ब्रह्मकुंड के साथ ही सुभाष घाट, मालवीय द्वीप गऊघाट समेत कई अन्य घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। मध्य हरिद्वार क्षेत्र के प्रेमनगर विश्वकर्मा घाट, गोविंद घाट के साथ ही ऋषिकुल घाट के अलावा बिरला घाट से लेकर उत्तरी हरिद्वार के सभी घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।  मेले पर नियंत्रण रखने के लिए प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ और एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस के सहयोगी अधिकारियों के साथ सुबह से ही हरकी पैड़ी पर जमे हुए थे। जिले स्तर के सभी अधिकारियों और चारों एसडीएम भी मेला क्षेत्र में ही तैनात किए गए थे। दोनों अधिकारी पूरे मेला क्षेत्र से पूरी स्थिति की अपडेट लेते रहे। जिलाधिकारी ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को मेला सकुशल संपन्न होने पर बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed