फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Merchant and Hotel Representative met DM

व्यापारी और होटल प्रतिनिधि डीएम से मिले

Wed, 10 Jun 2020 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Merchant and Hotel Representative met DM
शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर ओर होटल एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मंडल ने व्यापारियों और होटल व्यवसाइयों की कई समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए की जा रही व्यवस्थाओं के लिए उन्हें कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

व्यापार शहर अध्यक्ष विपिन गुप्ता और महामंत्री विक्की तनेजा ने बुधवार की सापताहिक बंदी को सख्ती से लागू कराने और बाजार को खोलने का समय रात नौ बजे तक करने की अपील की। संरक्षक रवि धींगड़ा और प्रवीण कुमार ने बाजारों मे सरकारी दिशा निर्देशों, सामाजिक दूरी का पालन यख्ती से कराने की मांग की। होटल एसोसिएशन हरिद्वार के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा और महामंत्री मिंटू पंजवानी ने अस्थि विसर्जन के लिए आने वाले यात्रियों को कम से कम दो दिन के लिए होटल में रुकने की सुविधा देने की मांग की। जिलाधिकारी ने इन सभी बातों को सुनने के बाद सरकार की गाइडलाइन को देखकर ही व्यवस्था बनाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधियों ने इस दौरान जिलाधिकारी को सममानित भी किया। इस दौरान जिला पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल भी उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed