फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Men's team of PAC Rudrapur and women's team of Tehri Garhwal won in cross country.

Haridwar News: क्रॉस कंट्री में पीएसी रुद्रपुर की पुरुष और टिहरी गढ़वाल की महिला टीम ने मारी बाजी

Fri, 14 Jun 2024 02:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Men's team of PAC Rudrapur and women's team of Tehri Garhwal won in cross country.
हरिद्वार। 40वीं वाहिनी पीएसी में अंतर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस तैराकी एवं क्रॉस-कंट्री के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। 10 किमी क्रॉस कंट्री के पुरुष वर्ग में 31वीं वाहिनी पीएसी और महिला वर्ग में टिहरी गढ़वाल के जवानों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विजेता खिलाड़ियों को अफसरों ने मेडल व पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन

तैराकी प्रतियोगिता में 1500 मीटर फ्री स्टाइल में आरक्षी कन्हैया कुमार आईआरबी द्वितीय देहरादून ने प्रथम स्थान, फायरमैन नितेश खेतवाल एसडीआरएफ जौलीग्रांट देहरादून ने द्वितीय, अपर गुल्मनायक मनेन्द्र कुमार 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बटरफ्लाई में चंपावत के एएसआई विनय सिंह ने प्रथम, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर के मुख्य आरक्षी अनिल कुमार द्वितीय, आरक्षी राकेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर फ्री स्टाइल में आरक्षी नवीन सिंह ने प्रथम, मनोज बहुखंड गोताखोर जल पुलिस हरिद्वार ने द्वितीय, आरक्षी ओमदत्त ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बैक स्ट्रोक में मुख्य आरक्षी अनूप सिंह ने प्रथम, आरक्षी शिवम सिंह ने द्वितीय, आरक्षी प्रदीप राय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर ब्रेस्ट स्टोक में आरक्षी पुष्कर लाल शाह प्रथम, विनेश खेमान द्वितीय, मुख्य आरक्षी बिरेंद्र अधिकारी ने रहे।
विज्ञापन

50 मीटर बैक स्ट्रोक में आरक्षी कन्हैया कुमार प्रथम, मुख्य आरक्षी अनूप सिंह द्वितीय, मुख्य आरक्षी किशोर कुमार तृतीय रहे। 4×200 मीटर फ्री स्टाइल रिले में मुख्य आरक्षी अनूप सिंह, आरक्षी ओमदत्त, आरक्षी कन्हैया कुमार, आरक्षी विनेश खेमान प्रथम, आरक्षी नवीन सिंह, आरक्षी शिवम सिंह, आरक्षी अजय सिंह, फायरमैन नितेश खेतवाल द्वितीय, अपर गुल्मनायक मनेन्द्र कुमार, आरक्षी राघवेन्द्र कुमार, आरक्षी दीपक कुमार, आरक्षी राहुल कुमार तृतीय रहे। सेनानायक प्रदीप कुमार राय, उप सेनानायक सुरजीत सिंह पंवार ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान राजपाल सिंह रावत शिविरपाल, ओमप्रकाश, बीरेन्द्र सिंह कठैत, महिपाल सिंह, अनुपमा राणा, राकेश सिंह धीमान, कमल सिंह, विक्रम सिंह भंडारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैराकी में 400 मीटर व्यक्तिगत मिडले में आरक्षी कन्हैया कुमार प्रथम, एएसआई विनय सिंह द्वितीय, मुख्य आरक्षी अनिल कुमार तृतीय रहे। 800 मीटर फ्री स्टाइल में फायरमैन नितेश खेतवाल ने प्रथम, आरक्षी विनेश खेमान ने द्वितीय, आरक्षी दीपक कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। 100 मीटर बैक स्ट्रोक में आरक्षी कन्हैया कुमार ने प्रथम, मुख्य आरक्षी अनूप सिंह ने द्वितीय, आरक्षी शिवम सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में मुख्य आरक्षी राकेश दत्त ने प्रथम, आरक्षी पुष्कर लाल शाह ने द्वितीय, मुख्य आरक्षी बिरेंद्र अधिकारी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed