फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Meeting held regarding preparations for the conference

Haridwar News: प्राच्यविद्या सम्मेलन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

Sat, 19 Sep 2026 07:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Meeting held regarding preparations for the conference
फोटो :
विज्ञापन

पतंजलि विश्वविद्यालय में 29 से 31 अक्तूबर तक आयोजित होगा सम्मेलन
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। पतंजलि विश्वविद्यालय में आगामी 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह सम्मेलन 29 से 31 अक्तूबर 2026 तक पतंजलि विश्वविद्यालय, हरिद्वार में आयोजित होगा। इसका मुख्य विषय योग, आयुर्वेद और अन्य प्राचीन चिकित्सा पद्धतियां है। सम्मेलन में योग, आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा पद्धति पर विचार-विमर्श होगा। इसमें आध्यात्मिक आयाम, वैज्ञानिक अनुसंधान और आधुनिक स्वास्थ्य व्यवस्था भी चर्चा का हिस्सा होंगी।

योग मनोविज्ञान तथा समेकित चिकित्सा जैसे विषयों पर विद्वान और शोधार्थी अपने विचार रखेंगे। भारत और विदेशों के प्रतिष्ठित विद्वानों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और शोधार्थियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक प्रतिभागी सम्मेलन की वेबसाइट के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन की स्थापना वर्ष 1919 में हुई थी। यह एक शताब्दी से अधिक समय से भारतीय ज्ञान परंपरा के अध्ययन का महत्वपूर्ण मंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed