फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mayor could not do any development work in the city in 11 months

11 महीने में शहर में कोई विकास काम नहीं करा सकीं मेयर

Tue, 15 Oct 2019 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Mayor could not do any development work in the city in 11 months
भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने मेयर अनीता शर्मा को घेरते हुए कहा कि निर्वाचित हुए 11 महीने के बाद भी मेयर कोई विकास कार्य नहीं करा सकी हैं। शहर में कोई सड़क बनवाना तो दूर शहर को साफ स्वच्छ तक नहीं रखा जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को मेयर अनीता शर्मा की प्रेसवार्ता के तत्काल बाद देवपुरा चौक स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते हुए विकास तिवारी ने कहा कि मेयर अनीता शर्मा शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को बेवजह बदनाम करने में लगी हुई हैं। कांग्रेस के पार्षदों ने भाजपा में आस्था जताई है। इसलिए बिना दबाव के पार्षद भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। उन्होंने मेयर पति अशोक शर्मा के मुंडवाने की प्रक्रिया को नौटंकी बताया। उन्होंने बताया कि मेयर को सकारात्मक सोच के साथ विकास के लिए खाका तैयार करना चाहिए। भाजपा के पार्षद, मंत्री उनका सभी तरीके से सहयोग करना चाहते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसा नहीं चाहते। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कामनी सड़ाना, देवेंद्र मनवाल, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पार्षद सचिन अग्रवाल एवं विकास कुमार, नेपाल सिंह के अलावा विक्की कुमार शामिल हुए।
विज्ञापन

भाजपा के पार्षदों ने बैठकें कर मेयर को घेरा
हरिद्वार। भाजपा के पार्षदों ने कनखल में बैठक करते हुए मेयर और अधिकारियों पर नगर निगम की भूमि से मिट्टी बेचने का आरोप लगाया। पार्षद सुनील अग्रवाल गुड्डू ने कहा कि मेयर को कई बार पत्र लिखे, लेकिन बोर्ड बैठक तक नहीं कराई गई। इससे शहर में कोई विकास कार्य नहीं हो सका है। शहर कूड़े के ढेर पर पसरा हुआ है। उन्होंने शहरी विकास मंत्री पर जो आरोप लगाए हैं वह पूरी तरह से निराधार हैं। वह शहर की बिगड़ी व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। इस मौके पर पार्षद शुभम मैंडोला, एकता गुप्ता, नितिन माणा, परमिंदर, गिल, लोकेशपाल, सचिन अग्रवाल शर्मा आदि शामिल हुए। वहीं दूसरी ओर खन्नानगर में पार्षद राजेश शर्मा के नेतृत्व में हुई बैठक में मेयर को नगर निगम चलाने में फेल बताया। राजेश शर्मा ने कहा कि मेयर पति जरूरत से ज्यादा दखल देकर नगर निगम की हालत बद से बदतर करने में लगे हुए हैं। मोनिका सैनी, पिंकी चौधरी ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने नगर निगम को कमीशन खोरी का अड्डा बना लिया है। यही वजह है कि कांग्रेस के पार्षद उनका साथ छोड़कर शहरी विकास मंत्री के साथ आ रहे हैं। इस मौके पर ललित सिंह रावत, विवेक उनियाल, ललिता चौहान, सपना शर्मा, रेणु अरोड़ा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed