फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Master ji made a mistake, when the schools were closed, then bought flowers

अनियमितताओं पर प्रधानाध्यापकों को चार्जशीट जारी

Sat, 15 Jan 2022 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Master ji made a mistake, when the schools were closed, then bought flowers
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय राजपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक बिल तैयार करते यह भूल गए कि जिस समय स्कूल के लिए 15 हजार रुपये के फूल और गमले खरीदने दिखाए गए, उस दौरान देशभर में पहले चरण का लॉकडाउन लगा था और सबकुछ बंद था। इसके अलावा गुरुजी पर आरोप है कि उन्होंने मिड-डे मील और सामान खरीदने में अनियमितता बरती है। यह अनियमितता उप शिक्षाधिकारी के निरीक्षण के दौरान मिली। स्कूल में अनियमितताएं मिलने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुुमार आरोप पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

बहादराबाद विकासखंड के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय राजपुर में उपशिक्षाधिकारी के सुमन अग्रवाल ने 14 जुलाई 2021 में निरीक्षण किया था। प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार समेत दो शिक्षक अनुपस्थित पाए गए थे। जिनका एक-एक दिन का वेतन काटकर चेतावनी दी गई थी कि अन्य अनियमितताओं में भी सुधार लाया जाए। 20 दिसंबर 2021 को दोबारा उप शिक्षा अधिकारी सुमन अग्रवाल ने निरीक्षण किया तो स्कूल में भारी वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताएं पाई गईं थीं। जिसमें 3 वर्षों से भोजन माताओं को मानदेय और गणवेश की धनराशि नहीं देना पाया गया। मिड-डे मील में कभी बच्चों सब्जियां बनाकर नहीं दी। भोजन की गुणवत्ता भी बहुत खराब मिली थीं।
विज्ञापन

विद्यालय संचालन के समय साढ़े तीन बजे तक के आदेशों के विपरीत साढ़े 12 बजे ही स्कूल बंद करना पाया गया। सरकारी धन का दुरुपयोग करते हुए फर्जी बिल लगाए गए। जिस समान के बिल तैयार किए वह स्कूल में था ही नहीं। बच्चों को गणवेश भी वितरित नहीं किया गया। निरीक्षण के दौरान गणवेश अलमारी में बंद पाए गए। 28 मार्च 2020 से पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया गया था और सबकुछ बंद था। इसी दौरान स्कूल के लिए 15 हजार रुपये से कमल और गेंदे के फूल के गमले आदि खरीदने के फर्जी बिल लगाए गए। विद्यालय में मिड-डे मील का चावल और कॉस्ट कुकिंग में भारी गड़बड़ी पाई गई। कोरोनाकाल में बच्चों को अतिरिक्त पोषण वितरण नहीं होना पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एक-दो बिल गलती से गलत बनवा दिए गए थे और हस्ताक्षर भी भूलवश हो गए थे। इसलिए जो भी हुआ है वह सबकुछ गलती से हुआ है। नहीं तो हमें कोई जरूरत नहीं थी फर्जी बिल बनाने और हस्ताक्षर करने की। न ही मेरी कोई गलत मंशा थी। जिसके बारे में उपशिक्षा को अधिकारी भी बता दिया गया था। बाकी अभी आरोप पत्र नहीं मिला है।

- अरविंद कुमार, प्रभारी प्रधानाध्यापक
आरोपित प्रभारी प्रधानाध्यापक को अनियमितताओं पर आरोप पत्र जारी कर दिया गया है। साथ ही मामले में जांच बैठा दी गई है। एक सप्ताह के भीतर आरोपित प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर दी जाएगी।
- एसपी सेमवाल, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed