फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Martyred firefighters remembered

शहीद अग्निशमन कर्मचारियों को किया याद

Fri, 15 Apr 2022 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Martyred firefighters remembered
मुंबई बंदरगाह पर भीषण अग्निकांड में शहीद हुए अग्निशमन कर्मचारियों को हरिद्वार में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। आज से ही विभाग ने अग्नि सुरक्षा सप्ताह भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मायापुर स्थित अग्निशमन केंद्र पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर की उपस्थिति में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी मायापुर हरिद्वार प्रताप सिंह राणा के नेतृत्व में समस्त फायर सर्विस कर्मचारियों को एकत्र कर शोक परेड का आयोजन किया गया। अग्निशमन अधिकारी प्रताप राणा कहा कि मुंबई बंदरगाह में हुए भीषण अग्निकांड में विभाग के 66 कर्मचारियों को भीषण आग पर काबू पाने में अपनी जान गवानी पड़ी थी। इस मौके पर 2 मिनट का मौन धारण कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर ने फायर सर्विस वाहनों को प्रचार-प्रसार के लिए मय पंपलेटस के हरी झंडी दिखाकर नगर के विभिन्न क्षेत्रों के लिए फायर स्टेशन मायापुर से रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को शिक्षण संस्थानों में फायर ड्रिल, 16 अप्रैल को बैंकों व बहुमंजिला इमारतों में अग्निशमन मानकों का निरीक्षण, 17 अप्रैल को औद्योगिक संस्थानों में अग्नि सुरक्षा की समीक्षा पर फायर सुरक्षा ड्रिल,18 अप्रैल को स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ अग्नि सुरक्षा से संबंधित गोष्ठी, 19 अप्रैल को अग्निशमन केंद्रों पर श्रमदान व 20 को समापन अवसर पर रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed