फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Married woman raped on the pretext of marriage

शादीशुदा महिला को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Mon, 04 Apr 2022 11:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Married woman raped on the pretext of marriage
शादीशुदा महिला को शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला के पूर्व पति से तलाक लेने के लिए उससे कोर्ट में अर्जी भी डलवा दी। इसके बाद आरोपी महिला को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल के मुताबिक माधवपुरम निवासी महिला ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 23 सितंबर 2018 को मुजफ्फरनगर में हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति उसे तंग करने लगा। छह माह बाद महिला अपने मायके आ गई। उसके मायके वालों ने भी उसे घर से निकाल दिय। इसके बाद वह माधवपुरम में कमरा किराये पर लेकर रहने लगी। वहीं महिला का कहना है कि अप्रैल 2019 में रोहित निवासी माधवपुरम थाना सिडकुल जिला से उसकी मुलाकात हुई। आरोपी ने महिला को शादी का झांसा दिया। महिला का कहना है कि उसने आरोपी की बातों पर विश्वास कर लिया। इसके बाद आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच दोनों को एक बेटी भी हुई। बेटी होने के बाद आरोपी ने महिला के पूर्व पति से तलाक दिलावाने के लिए कोर्ट में अर्जी भी लगाई। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी रोहित फरार हो गया। महिला ने जब आरोपी के माता-पिता से इस बारे में बात की तो उन्होंने भी मारपीट कर भगा दिया। पुलिस ने जब कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने कोर्ट में शिकायती पत्र दिया। थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed