{"_id":"682395f73c8032933e0dbe05","slug":"married-woman-beaten-up-when-she-went-to-court-for-a-hearing-case-registered-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-132784-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कोर्ट में तारीख पर गई विवाहिता को पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कोर्ट में तारीख पर गई विवाहिता को पीटा, केस दर्ज
विज्ञापन
हरिद्वार। रोशनाबाद न्यायालय में तारीख पर गई महिला से पति और ससुरालियों ने सरेराह मारपीट कर दी। आरोप है कि बयान देने से रोकने के लिए पति, देवर और सास ने मारपीट कर उसके कान पर थप्पड़ मारा, जिससे सुनने की क्षमता कम हो गई। सिडकुल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, अंजलि शर्मा निवासी ग्राम वहलना थाना कोतवाली जिला मुजफ्फरनगर हाल महादेव नगर खड़खड़ी हरिद्वार ने तहरीर दी। बताया कि उसका विवाह 29 अप्रैल 2016 को प्रेम शर्मा उर्फ सतीश शर्मा से हुआ था। विवाह के बाद पांच वर्षों तक उन्हें दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। इसी सिलसिले में उन्होंने पूर्व में भी न्यायालय में मामला दर्ज कराया हुआ है। आरोप है कि वह अपने मुकदमे की सुनवाई के लिए रोशनाबाद स्थित कचहरी जा रही थी। ऑटो से उतरते ही पति प्रेम शर्मा, देवर धीरज शर्मा और ससुर किरण पाल शर्मा ने मिलकर उससे मारपीट कर दी।
मारपीट में उसके कान और सिर में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। आरोप है कि जांच में दाहिने कान का पर्दा फटने से 90 फीसदी तक सुनने की क्षमता कम होने का पता चला। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।