{"_id":"69d79b5244135fba460f9b84","slug":"married-woman-beaten-up-forced-to-abort-for-not-giving-car-as-dowry-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-147224-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दहेज में कार न देने पर विवाहिता से मारपीट, गर्भपात कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दहेज में कार न देने पर विवाहिता से मारपीट, गर्भपात कराया
विज्ञापन
हरिद्वार। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर दी गई। आरोप है कि उत्पीड़न करते हुए गर्भपात कराया गया। रानीपुर पुलिस ने सहारनपुर से ट्रांसफर होकर आई जीरो एफआईआर को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, आशिया निवासी ग्राम गढ़मीरपुर मीरपुर मुआजरपुर रानीपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह 26 सितंबर 2023 को गुलबहार निवासी ग्राम भटपुरा थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर के साथ हुआ था। मायके पक्ष ने करीब 10 लाख रुपये से अधिक खर्च करते हुए सोने-चांदी के जेवर, घरेलू सामान, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकदी दी थी। इसके बावजूद ससुराल पक्ष दहेज से असंतुष्ट रहा और शादी के कुछ दिन बाद से ही उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
आरोप है कि पति गुलबहार, ससुर इमरान, सास सायराबानो, ननद सबिया व शबनूर, देवर शाहरूख, ताई ताहिरा और वहीदा ने मिलकर बार-बार कार लाने का दबाव बनाया। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई। गाली-गलौज करते हुए मानसिक उत्पीड़न किया। कई बार उसे घर से निकाल दिया। समझौते के बाद वापस बुलाकर फिर प्रताड़ित किया। जनवरी 2024 में वह गर्भवती थी, तभी उसके पति और ससुर ने उसके मारपीट की, जिससे उसका गर्भ गिर गया। सात फरवरी को कमरे में बंद कर पीटा और बाद में बिना सामान के घर से निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।