{"_id":"ffdd43d38f70572ef90745d7653f3eb8","slug":"married-to-the-suspicious-death-of-kalan-akkd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्कड़ कलां में विवाहिता की संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्कड़ कलां में विवाहिता की संदिग्ध मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 10 Feb 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। रोडवेज संविदा कर्मी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर उसे आत्महत्या का रुप देने का आरोप लगाया है। उधर, ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया है।
विज्ञापन
पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। घटना पथरी क्षेत्र के गांव एक्कड़ कलां की है। रोडवेज में कार्यरत संविदा कर्मी प्रमोद कुमार ने दो साल पूर्व गांव सुल्लानपुर की रहने वाली रुमा से प्रेम विवाह किया था। चार माह पहले उसने एक बच्चे को भी जन्म दिया था। सोमवार देर रात पति ने ससुराल पक्ष को सूचना दी कि रुमा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर मायके पक्ष के लोग गांव एक्कड़ कलां पहुंच गए। इधर, मायके पक्ष ने सिटी पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि रुमा की हत्या कर उसे आत्महत्या का रुप दे रहे है। सूचना पर पथरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि पुलिस जब पहुंची तब शव बेड पर था। उसके गले पर निशान हैं। एसओ ने बताया कि पति या उसके परिजन ने महिला के फांसी लगा लेने संबंधी कोई सूचना नहीं दी थी, इसलिए मामले की गहनता से जांच कर रहे है। न ही आत्महत्या करने की कोई वजह ससुराल पक्ष ने बताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण बिलकुल साफ हो जाएगा।
विज्ञापन